नई दिल्ली, में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और आम लोगों से आंदोलन में समर्थन देने की अपील की।
पार्टी के पदाधिकारियों ने सोमवार शाम जंतर-मंतर पर कैंडल मार्च आयोजित करने की घोषणा करते हुए समर्थकों से मोमबत्तियां लेकर पहुंचने का आह्वान किया है। उनका कहना है कि यह प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से किया जाएगा।
प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि उनकी मांगों को अब तक गंभीरता से नहीं लिया गया है, जिसके चलते आंदोलन को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। पार्टी नेताओं ने देशभर के किसानों से भी इस आंदोलन में शामिल होने की अपील की है।
आयोजकों का कहना है कि किसानों, मजदूरों और आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को लेकर यह आंदोलन किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए अब तक प्रभावी कदम नहीं उठाए गए हैं।
प्रदर्शन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से जारी है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
कॉकरोच जनता पार्टी ने कहा है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक पहल नहीं की गई, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

Facebook Conversations