कमलनाथ के गृह जिले छिंदवाड़ा में चल रहा धर्म परिवर्तन का खेल, लालच और धमकाकर करवाया जा रहा आदिवासियों का धर्म परिवर्तन, कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे ग्रामीण
त्वरित खबरे :

20/अगस्त /2002

शरद पाठक, छिंदवाड़ा। पीसीसी चीफ कमलनाथ  के गृह जिले छिंदवाड़ा में आदिवासियों के धर्म परिवर्तन करवाने का खेल चल रहा है। छिंदवाड़ा के तामिया ब्लॉक के कई गांवों में आदिवासियों का धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। विशेष समुदाय के लोग लालच और धमकाकर आदिवासियों का धर्म परिवर्तन करवा रहे हैं। धर्म परिवर्तन नहीं करने पर जान से मारने की धमकी आदिवासियों को दी जा रही है। लगातार मिल रही धमकियों से तंग आकर 50 से 60 की संख्या ग्रामीण तामिया थाने पहुंचकर इसकी शिकायत की। ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग की।

बता दें कि अप्रैल महीने में भी तामिया ब्लॉक के सांगाखेड़ा देलखारी गांव में आदिवासियों को धर्म परिवर्तन करवाने का मामला सामने आया था। इसके बाद दूवादी संगठनों ने आवाज उठाते हुए शिकायत की थी। इसके बाद कुछ आदिवासीयों ने वापस अपना मूल धर्म भी अपना लिया था। मामला सामने आने के बाद मामला गरमा गया है.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations