कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने हरी झण्डी दिखाकर टेक्नोफेस्ट के टाॅप टेन प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण के लिए किया रवाना...
त्वरित खबरे - नेहा सेन्डे रिपोर्टिंग

बालोद- कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी ने आज संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में सुबह 10 बजे हरी झण्डी दिखाकर राष्ट्रीय आविष्कार अभियान अंतर्गत बालोद टेक्नोफेस्ट के टाॅप टेन प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण के लिए रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने शैक्षणिक भ्रमण हेतु बस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया तथा छात्र-छात्राओं की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। समग्र शिक्षा के जिला मिशन समन्वयक ने बताया कि राष्ट्रीय आविष्कार अभियान अंतर्गत इस शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत बालोद टेक्नोफेस्ट में भाग लेने वाले जिले के टाॅप टेन छात्र-छात्राएं आज नागपुर स्थित रमन विज्ञान केन्द्र, महाराजाबाग जू और रेल संग्रहालय का भ्रमण करेंगे। इस अवसर पर ए.पी.सी. समग्र शिक्षा सहित अधिकारी-कर्मचारी एवं शिक्षक-शिक्षिकागण उपस्थित समाचार दिव्यांग खिलाड़ी देवराम पटेल ने राज्य स्तरीय पैरा ओलंपिक एथेलेटिक्स में प्रथम स्थान हासिल कियाकलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने किया जिले के ग्राम पेरपार के दिव्यांग खिलाड़ी श्री देवराम पटेल ने राज्य स्तरीय पैरा ओलंपिक एथेलेटिक्स में आयोजित तीन खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल किया है। संयुक्त जिला कार्यालय में आज कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने दिव्यांग खिलाड़ी श्री देवराम पटेल की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा आगामी दिनों में होेने वाले खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने शुभकामनाएं दी।उल्लेखनीय है कि पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित 16वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय पैरा ओलंपिक एथलेटिक चैंपियनशिप 2025-26 में दिव्यांग खिलाड़ी श्री देवराम पटेल ने तीन अलग-अलग स्पर्धाओं में प्रथम स्थान हासिल किया है। उन्होंने अपनी शारीरिक बाधाओं को पीछे छोड़ते हुए अपने असाधारण कौशल का प्रदर्शन करते हुए जैवलीन थ्रो (भाला फेंक), डिस्कस थ्रो (चक्का फेंक) एवं शॉट पुट (गोला फेंक) में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान कर बालोद जिले को गौरावान्वित किया है।  

YOUR REACTION?

Facebook Conversations