राजनांदगांव 16 / जून/ 2022। जिला प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का विभिन्न खेल मैदानों में शिविर लगाया गया है। जिसके अंतर्गत ठाकुर प्यारे लाल हाई स्कूल, चिखली, मोतीपुर और इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में हॉकी प्रशिक्षण शिविर चार जगह पर लगाया गया है। इसी तारतम्य में कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने खेलों को निरीक्षण किया। मोतीपुर स्कूल मैदान में चल रहे हॉकी लीग अंतर्गत खेलों का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने बच्चों को चॉकलेट वितरण किया। निरीक्षण के दौरान स्टेडियम प्रबंधक रणविजय प्रताप सिंह सभी मैदानों के प्रशिक्षकगण किशोर धीवर तौफीक, अहमद शकील अहमद, सुखदेव निर्मलकर, हेमंत सोनवानी, चंद्रहास साहू और मोतीपुर के पूर्व पार्षद दीपक चौहान उपस्थित थे। छत्तीसगढ़ हॉकी के महासचिव मनीष श्रीवास्तव, अध्यक्ष फिरोज अंसारी, जिला हॉकी संघ के सदस्य सचिन खोब्रागढ़े भी उपस्थित थे। महासचिव मनीष वास्तव ने कहा राजनांदगांव की हॉकी पुन: पुराने में नजर आ रही है।

Facebook Conversations