हॉस्टल में सफाई सफाई, बच्चों का स्वास्थ्य जांच एवं गुणवत्ता पूर्ण खाद्य सामग्रियों का करें उपयोग...
गरियाबंद | कलेक्टर बी.एस. उइके ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के आश्रम एवं छात्रावास अधीक्षकों की बैठक ली। उन्होंने आगामी शिक्षा सत्र के मद्देनजर आश्रम - छात्रावासों में बच्चों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करते हुए उनके रहने और पढ़ने का बेहतर माहौल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नये सत्र के प्रारंभ से पूर्व छात्रावास परिसर की साफ-सफाई एवं आवश्यक व्यवस्था दूरूस्त करने के निर्देश दिये, जिससे बच्चों को रहने एवं पढ़ाई में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। कलेक्टर ने कहा कि बच्चों को बढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक, बौद्धिक एवं व्यावहारिक ज्ञान भी प्रदान करें। साथ ही समसामयिक ज्ञान प्रदान करने के लिए प्रतिदिन समाचार पत्रों के पाठन का भी आदत डलवाए। उन्होंने बच्चों को घर जैसे माहौल में पढ़ाई एवं रहने की सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश अधीक्षकों को दिये। कलेक्टर ने अधीक्षकों को कहा कि छात्रावास में स्वयं सभ्य, मृदुशील एवं आकर्षक व्यक्तित्व के साथ रहे, जिससे बच्चों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। बच्चे सभ्य जीवन शैली के लिए प्रेरित होते है। उन्होंने कहा कि आश्रम-छात्रावासों में बच्चों के बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए अधीक्षकगण समर्पित भाव से रूचि लेकर कार्य करें। समय सारणी बनाकर उनका अनुपालन सुनिश्चित करवाएं। कलेक्टर ने बैठक में कहा कि छात्रावास में सफाई सफाई व्यवस्था बनाएं रखे। सभी कमरों के अलावा परिसर को भी स्वच्छ रखे। बरसात के मौसम के मद्देनजर परिसर में जल भराव न होने दे। जिससे मच्छर, मक्खी एवं गंदगी का खतरा नहीं रहेगा। मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए बच्चों का नियमित स्वास्थ्य जांच करवाने की भी व्यवस्था पहले से सुनिश्चित करे। आवश्यकतानुसार मलेरिया जांच एवं दवाइयों का वितरण कराएं। साथ ही छात्रावासों में गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्रियों का उपयोग करें। कलेक्टर ने खाद्य पदार्थों का व्यवस्थित भंडारण भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान बैठक में जिला पंचायत सीईओ जी.आर. मरकाम, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग नवीन भगत सहित सहायक संचालक, मंडल संयोजक एवं आश्रम छात्रावासों के अधीक्षक गण मौजूद रहे। बैठक में सहायक आयुक्त भगत ने कहा कि बच्चों के बेहतर विकास के लिए छात्रावासों में शासन द्वारा सभी बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। उन्होंने अधीक्षकों से छात्रावास में पर्याप्त भवन, बिजली, पानी, शौचालय, भोजन, बेड, गद्दा एवं अन्य आवश्यक सामग्रियों की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को मीनु के अनुसार ताजा और गरम भोजन देने के लिए कहा। इसके अलावा छात्रावास आश्रमों के रखरखाव, शिष्यवृत्ति, खाद्यान्न भंडारण एवं रखरखाव के संबंध में जानकारी लेकर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने छात्रावास में पढ़ाई लिखाई के साथ खेलकूद एवं अन्य उपयोगी गतिविधियों की सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। साथ ही परिसर के खाली जगहों पर वृक्षारोपण एवं बागवानी अंतर्गत फलदार पौधों का रोपण करने के निर्देश

Facebook Conversations