गरियाबंद 05 अप्रैल 2024/ कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के 2 प्रकरण में मृतक के परिजनों को प्रत्येक प्रकरण में 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गरियाबंद तहसील के ग्राम फुलकर्रा निवासी 56 वर्षीय देवाराम ध्रुव की तालाब के पानी में डूबने से मृत्यु हो जाने के कारण उनके निकटतम परिजन सुशीला बाई को 4 लाख रूपये स्वीकृत की गई है। इसी तरह ग्राम भुंजियामुड़ा निवासी 60 वर्षीय काशीराम कवंर की सर्पदंश से मृत्यु हो जाने के कारण उनके निकटतम परिजन पुरातन बाई को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।


Facebook Conversations