खुर्सीपार पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, 30 पौवा के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार...
त्वरित ख़बरें :- अमित यादव रिपोटिंग

भिलाई - दुर्ग। छत्तीसगढ़ में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए दुर्ग पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में जिले के सभी थानों में अवैध शराब, जुआ, सट्टा पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना खुर्सीपार पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।

क्या है पूरा मामला ?

दिनांक 02.09.2026 को थाना खुर्सीपार को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि देवार बस्ती स्थित मछली मार्केट के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से देसी शराब की बिक्री कर रहा है और आने-जाने वाले लोगों को शराब बेच रहा है।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी खुर्सीपार निरीक्षक लक्ष्मण केंवट द्वारा तत्काल एक टीम गठित कर मुखबिर के बताए स्थान पर रवाना किया गया। पुलिस टीम ने बड़ी ही सूझबूझ के साथ इलाके की घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी। पुलिस को आता देख आरोपी भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने उसे घेराबंदी कर रंगे हाथों पकड़ लिया।

आरोपी की पहचान और जप्ती 

पकड़े गए व्यक्ति से नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम पारस उड़िया पिता रामनाथ उड़िया, उम्र 35 साल, निवासी बोलबम चौक, केनाल रोड, गायत्री मंदिर के पास, खुर्सीपार जिला दुर्ग बताया।पुलिस ने नियमानुसार गवाहों के समक्ष उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास बिक्री हेतु रखे हुए 30 नग देशी पौवा शराब एवं शराब बिक्री की रकम 160 रुपये बरामद हुई। पुलिस ने उक्त सामग्री को जप्त कर कुल कीमती 2560 रुपये का मशरूका बनाया।

वैधानिक कार्रवाई 

आरोपी का यह कृत्य आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध की श्रेणी में आने से थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 387/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 02.09.2026 को ही माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल निरुद्ध किया गया है।

पुलिस टीम की भूमिका

इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी खुर्सीपार निरीक्षक लक्ष्मण केंवट के साथ थाना खुर्सीपार के हमराह स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही। दुर्ग पुलिस का यह अभियान आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगा।

दुर्ग पुलिस की जनता से अपील

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि आपके आस-पास यदि कोई भी व्यक्ति अवैध रूप से शराब, गांजा या किसी भी प्रकार के नशे का सामान बेचता है या कोई संदिग्ध गतिविधि करता है, तो उसकी सूचना तत्काल 112 या नजदीकी थाने को दें। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा और ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations