खुर्सीपार में हथियार लेकर दहशत फैलाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, अपचारी बालक भी पकड़ा गया
त्वरित खबरें :अरुण रिपोर्टिंग

दुर्ग के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लेकर लोगों को डराने-धमकाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, एक अपचारी बालक को भी अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 4 धारदार हथियार बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक, 25 सितंबर 2026 को सूचना मिली थी कि न्यू खुर्सीपार के डबरा पारा चौक में कुछ युवक धारदार हथियार लेकर आम नागरिकों और राहगीरों को भयभीत कर रहे हैं। सूचना मिलते ही खुर्सीपार पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्धों को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 4 धारदार हथियार बरामद हुए। मामले में शेख समीर (19), देवराज साहू (19) और नरसिंह कुर्रे (21) को गिरफ्तार किया गया। एक अपचारी बालक को भी अभिरक्षा में लेकर किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 435/2026, 436/2026 और 437/2026 के तहत धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट में अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड मिलने पर उन्हें जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना खुर्सीपार प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण केंवट और पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमने या लोगों को डराने-धमकाने जैसी गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations