छत्तीसगढ़ में हर किराना दुकान में, पान दुकान में व अन्य दुकानों पर हर जगह आप देख सकते है की जर्दा गुट्खा खुले आम बेचा जा रहा जो सरकार को आइना दिखा रहे है की हम जर्दा गुटखा बेचेंगे जो करना है कर लो और शासन-प्रशासन, खाद्य विभाग से लेकर सारे अधिकारी मुख बधिर हो कर बैठी है खाद्य विभाग अधिकारी उन लोगो से मोटी कमाई प्राप्त करते है, क्या यह शासन प्रशासन को दिख नहीं रहा है और खाद्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी को यह दिखाई नहीं दे रहा की खुले आम जर्दा गुटखा बेचा जा रहा है जर्दा गुटखा माफिया को इनका कोई डर नहीं यह बड़े पैमाने पर करोड़ों की कारोबार कर रहे हैं हमारे स्वास्थ्य मंत्री को आइना दिखा रहे हैं और खाद्य विभाग की धज्जियां उड़ा रहे I लेकिन इस पर कोई भी कार्यवाही करने में शासन-प्रशासन मुख बधिर हुए बैठे हैं I
गुटखा माफिया जो लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं और इन पर कोई भी कार्यवाही शासन प्रशासन के द्वारा नहीं की जाती ऐसे गुटका माफियाओं के ऊपर लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करने कैंसर जैसी बीमारी एवं मुख कैंसर दांत खराब होना मुंह से सम्बंधित और शरीर के हर अंग को खराब करना गुटखा इतना नुकसानदायक और इतनी घातक बीमारी को उत्पन्न कर रहा है उसको छत्तीसगढ़ में खुलेआम बेचा जा रहा है एवं उससे मोटी काली कमाई भी अर्जित की जा रही है जिससे गुटका माफियाओं की अगर प्रॉपर्टी की जांच कराई जाए करोड़ों अरबों की संपत्ति के मालिक लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करके बन चुके हैं आज इनके अंदर छत्तीसगढ़ शासन प्रशासन का कोई डर भय नहीं है यह जानते हैं कि इसमें शासन प्रशासन कोई भी गुटखा माफिया के ऊपर कार्यवाही नहीं कर सकती एवं इसमें शासन प्रशासन के कुछ अधिकारी है जो इनकी मदद कर रहे है, इसी कारण से गुटखा माफिया ने अपना गढ़ सा बना लिया है

Facebook Conversations