खपराभाट मे आयोजित मानस गान सम्मेलन मे शामिल हुए ज़िला साहू संघ :
त्वरित खबरे :

19 फरवरी 2023

 राजनांदगांव। ग्राम खपराभाट (गैंदाटोला) जय  राम मानस मंच समस्त ग्रामवासियों के तत्वाधान में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सस्वर मानस गायन सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भागवत साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ राजनांदगांव, कार्यक्रम की अध्यक्षता मदन लाल साहू उपाध्यक्ष जिला साहू संघ,विशेष अतिथि  नीलमणी साहू महामंत्री जिला साहू संघ, कुलेश्वर साहू अध्यक्ष नगर साहू संघ राजनांदगांव ,महेश्वर साहू उपाध्यक्ष जिला साहू संघ, श्रीमती तेजेश्वरी साहू उपाध्यक्ष जिला साहू संघ, मिलाप दास साहू संयोजक न्याय प्रकोष्ठ राजनांदगांव,डॉ महेश साहू ज़िला संगठन सचिव,केसरी साहू संयोजिका महिला प्रकोष्ठ राजनांदगांव,भारत लाल साहू अध्यक्ष परिक्षेत्रीय साहू मंडल गैंदाटोला,चंद्रकुमार साहू पूर्व अध्यक्ष तहसील छुरिया, डोकरण साहू ,राजेश साहू,नोहर साहू, केशव भारती, डॉ नेतराम साहू, डोमार साहू,जगमोहन साहू ,रुपेन्द्र साहू के आतिथ्य में किया ।

ज़िला साहू संघ के पदाधिकारियो ने भगवान  रामचन्द्र जी तैल चित्र के समक्ष पूजा अर्चना किया।तत्पश्चात् आयोजक समिति द्वारा भागवत साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ को प्रतीक चिन्ह भेटकर स्वागत सम्मान किया। मुख्य अतिथि भागवत साहू ने सम्बोधित करते हुए कहा कि रामचरितमानस एक दर्पण है।प्रत्येक मनुष्य को अपने जीवन में अनुशरण करना चाहिए। भगवान  राम जी का जीवन संघर्ष करते हुए उन्होंने 14 वर्ष तक वन में अपने माता पिता के आज्ञा पाकर गए। हमें अपने माता पिता और गुरु के आज्ञा का पालन करना चाहिए।

ज़िला साहू संघ उपाध्यक्ष  मति तेजेश्वरी साहू ने महाशिवरात्रि पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाऐ प्रेषित करते हुए कहा कि भगवान राम चन्द्र जी का जीवन चरित्र सत्य,प्रेम ,मर्यादा से जीवन जीने की कला सिखाती है। 

YOUR REACTION?

Facebook Conversations