पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आरंग के टेकारी में पदस्थ आरोपी पटवारी रामअवतार लहरी ने ये घिनौना काम किया, ये राजस्व पटवारी संघ से तालुख रखते है |
आरोपी पटवारी रामअवतार लहरी के खिलाफ घरसीवां थाने में आईपीसी की धारा 342, 376 और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है, इसके बाद आरोपी फरार बताया जा रहा है |वहीं अब तक आरोपी पटवारी को न विभाग ने और न राजस्व पटवारी संघ ने कोई कार्रवाई की है| पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित कर दी गई हैं और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा |

Facebook Conversations