खेलो इंडिया यूथ गेम्स के सातवें संस्करण में डोमेन्द्र कुमार देवांगन का चयन
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

राजनांदगांव, 06 मई 2025 | सातवें खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत आगामी 11 से 14 मई तक गया, बिहार में आयोजित योगासन खेल प्रतियोगिता के लिए पुरे छत्तीसगढ़ से राजनांदगांव जिले के अंतर्राष्ट्रीय योगासन खिलाड़ी एवं राष्ट्रीय रेफरी (निर्णायक) डोमेन्द्र कुमार देवांगन को युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय भारत सरकार, भारतीय खेल प्राधिकरण, खेलो इंडिया के योगासन भारत द्वारा रेफरी (निर्णायक) नियुक्त किया गया है | श्री देवांगन जिला कार्यालय, कौशल विकास विभाग लाईवलीहुड कॉलेज राजनांदगांव में पदस्थ हैं | इनकी पढ़ाई शहर के नामी कॉलेज शास. दिग्विजय महाविद्यालय से हुई हैं |

शहर के डोमेन्द्र कुमार देवांगन बहुत ही कम समय में देश भर में आयोजित राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में रेफरी (निर्णायक) की भूमिका निभा चुके है | रेफरी (निर्णायक) के रूप में देश भर में उनकी एक अलग पहचान बन चुकी है | श्री देवांगन इससे पहले भी हाल ही में संपन्न हुए 38 वीं राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता 2025 उत्तराखंड, छठवीं खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2024 चेन्नई, प्रथम ऑल इंडिया पुलिस गेम्स छत्तीसगढ़, सब-जूनियर एवं जूनियर नेशनल चैम्पियनशिप जलंधर, सीनियर नेशनल चैम्पियनशिप पंजाब सहित कई राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय चैम्पियनशिप जैसे प्रतियोगिताओं में रेफरी (निर्णायक) की भूमिका निभा चुके है | इसी के तहत सातवें खेलो इंडिया यूथ गेम 2025 गया बिहार में इनका चयन किया गया है |

डोमेन्द्र कुमार देवांगन की नियुक्ति पर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्‍वर नरेन्‍द्र भुरे, प्राचार्य दिग्विजय कॉलेज डॉ. सुचित्रा गुप्ता, प्राचार्य लाईवलीहुड कॉलेज श्री देवेन्द्र कुमार, छत्तीसगढ़ योगासन संघ के अध्यक्ष गोस्वामी जयंत विष्णु भारती, महासचिव डॉ. मेजर सिंह, सहायक प्राध्यापक मनसा कॉलेज भिलाई आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं |

YOUR REACTION?

Facebook Conversations