कोरोना का संक्रमण कम होने के साथ ही शहर के सभी प्रमुख उद्यानों में लोगों की चहलकदमी बढ़ने लगी है। इसके चलते उद्यानों में कचरा भी फैलने लगा है। इसे लेकर आयुक्त हरेश मंडावी ने शुक्रवार को शहर के सभी प्रमुख गार्डनों का निरीक्षण किया। साथ ही नियमित रूप से गार्डनों की सफाई के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
मंडावी सबसे पहले मिनी स्टेडियम पद्मनाभपुर पहुंचे। जहां उन्होंने खिलाड़ियों से बात की। उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने झाड़ियों की कटाई, गाजर घास साफ करने के निर्देश दिए। आयुक्त ने मौके पर मौजूद लोगों से कहा कि खिलाड़ियों और मॉर्निंग वॉक करने वालों के लिए शहर के सभी गार्डनों को व्यवस्थित किया जाएगा। भ्रमण के मौके पर स्वास्थ्य अधिकारी गिरीश दीवान, स्वच्छता निरीक्षक राजेन्द्र सराठे, पीएचयू शेखर वर्मा सहित अन्य मौजूद थे। मंडावी ने कहा कि शहर के सभी पार्क में प्रतिदिन सफाई व अन्य जरूरी इंतजाम किए जाएं। उन्होंने लोगों से अपील की कि शहर को साफ सुथरा रखने की जिम्मेदारी हम सभी की है। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी 60 वार्डों का निरीक्षण करें।


Facebook Conversations