खैरागढ़ —मुढ़ीपार के प्रधानपाठ बैराज से निकली नहर नाली ग्राम दैहान में बीती रात हुई तेज बारिश से क्षतिग्रस्त।
किसानों को भारी नुकसान की आशंका।
बैराज के निर्माण में हुए भ्रष्टाचार को लेकर पूर्व में भी काफी विवाद हुआ था और बांध का गेट अभी भी क्षतिग्रस्त है।
डीजी न्यूज़ ने छुईखदान जल संसाधन विभाग में पदस्थ उप अभियंता लोकेश वर्मा से उक्त संबंध में दूरसंचार के माध्यम से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बीती रात हुई तेज बारिश से बांध में 15 मीटर तक जल भराव हो गया था, बाढ़ की आशंका को देखते हुए मध्य रात्री में 3 बजे गेट खोला गया था। जिससे ग्राम दैहान में अचानक आई बाढ़ से नहर नाली क्षतिग्रस्त हो गई और किसानों के खेतों में पानी भर गया। उन्होंने बताया कि बाढ़ नियंत्रण कक्ष को इसकी सूचना दे दी गई है।
ग्रामीणों ने कहा कि शासन प्रशासन को शीघ्र इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है नहीं तो किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।

Facebook Conversations