केरल  में भारी बारिश से तबाही, बाढ़ और लैंडस्लाइड की घटनाओं में 9 लोगों की मौत
त्वरित खबरे

केरल में लगातार हो रही भारी बारिश से हालात काफी बिगड़ गए हैं। राज्य में बाढ़ और लैंडस्लाइड की घटनाओं में अब तक 9 लोगों की मौत हो गई है और 12 से ज्यादा लापता हैं। इडुक्की में थोडुपुझा और कोक्कयार, कोट्टायम जिले के कूटिक्कल से मौतों की सूचना मिली है। इसे हाल के वर्षों में राज्य में हुई सबसे भारी बारिश में से एक कहा जा रहा है। कोट्टायम, इडुक्की और पठानमथिट्टा के पहाड़ी इलाके बाढ़ के ज्यादा प्रभावित हैं। वहीं, मीनाचल और मनीमाला में नदियां उफान पर हैं। बारिश से जुड़ी घटनाओं में कई लोग घायल हुए हैं। साथ ही कई लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations