केमिकल से बनाए जाने वाले मिलावटी दूध के कारोबार का बड़ा खुलासा !!
त्वरित ख़बरें:-नेहरु नगर स्थित आनंद फ्रेश खेल रही लोगो की जिन्दगी............

रिपोर्टिंग/ तिस्ता सिंह / ब्यूरो प्रमुख:           दूध जो आज हर व्यक्ति के जीवन का अहम हिस्सा है यह केवल शारीरिक ही नही मानसिक विकास के लिए भी उत्तम है आज हर व्यक्ति की सुबह की शुरुवात ही दूध से होती है अगर ऐसा कुछ देखने एवं सुनने को मिले की जो दूध हम अपने दिनचर्या में उपयोग में ला रहे है वह हमारे लिए नुकसानदायक है हमारे परिवार के सदस्यों के लिए नुकसानदायक है ऐसे में जो इस दूध कंपनी के मालिक वीनू जैन एवं पुत्र अर्जुन जैन है उनको यह सोचना चाहिए की जो दूध जो लोगो को ये स्वास्थ्यवर्धक है बलवर्धक है बता कर बेच रहे है असल में यह लोग तो जनता को जहर बाँट रहे है मासूम छोटे छोटे बच्चो को जहर पिलाया जा रहा है आज अपने नए नए प्रोडक्ट के साथ मार्केट में आई आनंद फ्रेश नाम की कंपनी जो लोगो को कम दाम में उच्च क्वालिटी बताकर अधिक सेहतमंद दूध, दही, पनीर एवं अन्य पेय एवं खाद्य पदार्थ बेच रही है इसके ठीक विपरीत असल  में यह कंपनी लोगो की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रही है आय दिन इस कंपनी में नए-नए लुभावने ऑफर लोगो के बीच परोसा जाता है जिससे की लोग कम दाम सुनकर इनके तरफ आकर्षित होते है | 

मिली सूत्रों से जानकारी के अनुसार आनंद फ्रेश कंपनी में केमिकल युक्त पाउडर से मिश्रित दूध और भी खाद्य सामग्री को बनाया जाताहै जो लोगो के स्वास्थ्य के लिए अधिक हानिकारक है इसके सेवन से कैंसर जैसे बड़ी बिमारी होने का खतरा बना हुआ है एवं आज के समय में चल रही कोरोना महामारी जिससे कीलोग होम डिलीवरी पर ज्यादा विश्वास बनाये हुए है उन लोगो के विश्वास को यह आनंद फ्रेश कंपनी फ्री होम डिलीवरी का भरोसा देकर ग्राहकों के विश्वास की धज्जियां उड़ा रही है, मिली जानकारी के अनुसार महमरा स्थित आनंद फ्रेश खटाल जहाँ पर यह दूध बनाया जाता है, वहाँ अगर भ्रमण किया जाय तो लोग इनके हकीकत से जरुर अवगत होंगे इस जगह पर दूध में कैमिकल युक्त पाउडर से मिलावट किया जाता है और उन जगहों पर बहोत गंदगी है और लोगो को फ्रेश दूध कहकर बेचा जाता है |

 दुर्ग महमरा स्थित जो की ओल्ड  62 नेहरु नगर भिलाई  से संचालित है जहाँ सभी दूध से बनी हुई सामग्रीयां है जिसमें दूध, दही,पनीर, मिठाइयां शामिल है पूर्व में भी त्वरित खबरें अखबार द्वारा यह न्यूज़ प्रकाशित किया गया थाकी जहाँ महमरा में यह सभी खाद्य पदार्थो को बनाया जाता है वहां पर ना तो किसी प्रकार की साफ़-सफाई है और ना ही कोई सफाई कर्मचारी है इसके अलावा यह भी बताया गयाथा कि आनंद फ्रेश के किसी भी प्रोडक्ट में ना तो मैन्युफैक्चरिंग डेट होता है औरना ही एक्सपायरी डेट मेंशन होता है इसके अलावा लोगों से मिली जानकारी के अनुसार आनंद फ्रेश के दूध में केमिकल की मिलावट की जाती है क्योंकि बहुत से लोगों से यह शिकायते मिली है कि जो भी आनंद फ्रेश से दूध मंगवाते हैं वे जब दूध को उबालने केलिए रखते है तो उसमें से चड़चड़ की आवाज आती है कुछ लोगों के घरों से तो फटाके जैसेधमाके की शिकायते मिली है | जबकि इनके द्वारा दूध यह बोल कर दियाजाता है कि यह दूध बिल्कुल शुद्ध एवं ताजा है तो फिर यह दूध से चड़चड़ाहट एवंधमाके की आवाज कैसी | ऐसे ही यह लोग दूध का अवैध व्यवसाय कर रहे हैंलोगों को कैंसर बांटने का काम कर रहे हैं जो कि वह दूध में कैमिकल का मिलावट कररहे हैं जिससे कि कैंसर की बीमारी होने का खतरा 90% तक बढ़ जाता है |

जहां एक ओर कोरोना वायरस से लोग जूझ रहे हैं दूसरी ओर ब्लैक फंगस का खतरा बना हुआ है वहीं तीसरी और यह लोग दूध के रूप में कैंसर जैसी बीमारी बेच रहे हैं जितने घरों में या दूध बांटते हैं उनमें से कुछघरों से बात-चित से पता चला है कि इनके दूध में से गंदी दुर्गन्ध (स्मेल) आती है इसका स्वाद भी कुछ अलग तरह का है इस प्रकार आनंद फ्रेश लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं |

खबर यह है कि दुर्ग भिलाई के अलावा के आसपास के एरिया में भी इनके द्वारा दूध का सप्लाई किया जाता है जिसमें कि राजधानी रायपुर शामिल है जहाँ दूध की डिलीवरी की जाती है वहां से लगातार दूध के लिए शिकायतें आरही है लोगों को कहना है कि ना तो इसमें मैन्युफैक्चरिंग डेट है ना ही एक्सपायरीडेट इससे साफ है कि इसमें कुछ ना कुछ गड़बड़ है इस खबर से हम सरकार को यह अवगत कराना चाहते हैं कि सरकार इस पर ध्यान दें और आनंद फ्रेश दूध व्यवसायी पर उचित कार्यवाही करें जिससे की आम जन-मानस को आगे चल कर किसी बड़ी बिमारी एवं जोखिम कासामना ना करना पड़े |

YOUR REACTION?

Facebook Conversations