कैरियर गाइडेंस शिविर में शामिल हुए किसान कांग्रेस के मदन साहू
त्वरित ख़बरें

राजनाँदगाँव 13 जून 2022

तहसील साहू संघ डोंगरगांव के द्वारा अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के सौजन्य से कैरियर गाइडेंस शिविर का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला तुमडीबोड में बीते दिनों किया गया । इस शिविर में प्रमुख रूप से कक्षा 11वी व 12 वी के विद्यार्थियों के लिए आगे विभिन्न विषयों को लेकर किस प्रकार से अपना कैरियर का निर्माण किया जा सकता है 12वी के बाद हम कौन कौन से क्षेत्र में अपना कैरियर बना सकते हैं? कौन कौन से प्रतियोगी परीक्षा हम दिला सकते हैं उसकी किस प्रकार से हमे तैयारी करनी चाहिए इसकी जानकारी विभिन्न विषय विशेषज्ञों के द्वारा विद्यार्थियों को प्रदान किया गया।

शिविर के शुभारंभ में जिला साहू समाज राजनादगांव के जिला संयोजक व किसान नेता मदन साहू ने शिरकत की। उन्होंने  इस आयोजन पर तहसील साहू संघ डोंगरगांव व मंडल साहू संघ तुमड़ीबोड़ को बधाई दी। मदन साहू ने कहा कि ऐसे शिविर के आयोजन से गांव के बच्चों को सही मार्गदर्शन मिलेगा और वह अपने कैरियर को लेकर सही रास्तों का चुनाव कर सकेंगे । मदन साहू ने कहा कि इससे बच्चों को व्यावहारिक और नैतिक ज्ञान भी प्राप्त होगा ऐसे आयोजनों की प्रशंसा की जानी चाहिए । मदन साहू ने शिविर में उपस्थित बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में मार्गदर्शक के रुप में जिला साहू समाज के महामंत्री अमरनाथ साहू व उप कोषाध्यक्ष भुवाल साहू उपस्थित रहे। मदन साहू ने शिविर के प्रमुख आयोजक हेमंत साहू,धनराज साहू,रामप्रकाश साहू ,नोहर दास साहू, डॉ इंद्र सेन साहू,राजेश साहू, दीपक साहू सहित सभी को सफल आयोजन के लिए बधाई शुभकामनाएं प्रेषित कीं ।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations