राजनांदगांव २२ अप्रैल
डोंगरगढ़ सरकार राशन दुकान में चोरी करने वाले आरोपियों सहित चोरी का खाद्यान्न खरीदने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। डोंगरगढ़ पुलिस ने बताया कि 17-18 अप्रैल के दरमियानी रात शासकीय उचित मूल्य की दुकान से 7 कट्टा शक्कर व 4 कट्टा चावल की चोरी कर ली गई थी। मामले की जांच में जुटी पुलिस को संदेहियों के बारे में सूचना मिली।
इसके बाद टीम ने सिराज उर्फ गोलू खान, पीयूष सिंह, लक्ष्मण उर्फ सोनू नेताम, खुलास निषाद को हिरासत में लेकर पूछताछ किया। जिसमें आरोपियों ने दुकान से चोरी की बात स्वीकार ली। आरोपियों के बयान के आधार पर चोरी का शक्कर व चावल खरीदने वाले गोवर्धन अग्रवाल को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Facebook Conversations