कांस फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने पति और बेटी संग निकल गई ऐश्वर्या राय बच्चन, मुंबई एयरपोर्ट पर किया गया स्पॉट…
त्वरित खबरे

मुंबई. कांस फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने के लिए बाॅलीवुड स्टार्स के पहुंचने का सिलसिला जारी है. कांस फिल्म फेस्टिवल फ्रांस में होने वाला है. हाल ही में एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन को उनके पति और बाॅलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन और अराध्या बच्चन के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया है. ऐश्वर्या राय बच्चन ने जंहा ब्लैक लैगिंग के साथ ओवर कोट और हील्स कैरी किया था. वहीं, अराध्या ने पिंक कलर की पुलओवर के साथ जींस कैरी किया हुआ था.

तो वहीं, अभिषेक बच्चन के एयरपोर्ट लुक की बात करें तो उन्होंने ग्रे जींस के साथ नीले कलर के पुलओवर पहन रखा था. साथ ही उन्होंने सर पर लाल रंग का तिलक लगाया हुआ था. तीनों ने ही मीडियाकर्मी को एयरपोर्ट लुक में कई पोज दिए जिस दौरान ऐश्वर्या ने अराध्या के कंधे पर हाथ रखा हुआ था. वहीं अभिषेक को ऐश्वर्या ने काॅल कर एक साथ परिवार को पोज देने के लिए कहा.


बता दें कि बच्चन परिवार का यह एयरपोर्ट लुक सभी को काफी पसंद आ रहा है. उनका यह लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. उनकी तस्वीरों पर चाहने वाले और फैंस के कई कमेंट आ रहे हैं. दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला ऐश्वर्या अपने प्लैनेट की ओर चल पड़ी हैं. वहीं एक ने लिखा सबसे नम्र और खूबसूरत. वहीं अराध्या के लिए फैंस ने लिखा गाॅर्जियस. वह काफी जल्दी बड़ी हो गई हैं.

मालुम हो की ऐश्वर्या कई सालों से इस फेस्टिवल का हिस्सा रही हैं. वह हर बार ब्यूटी ब्रांड को रिप्रजेंट करने जाती हैं, ऐश्वर्या हर बार कांस में अपने अलग लुक से सबका ध्यान अपनी ओर जरूर आकर्षित करती हैं. साल 2017 में ऐश्वर्या ने अपने सिंड्रेला लुक से सबक ध्यान अपनी ओर खींचा था, वहीं साल 2018 में रेड कारपेट पर उन्होंने बटरफ्लाई लुक में कई मन मोह देने वाले पोज दिए थें.


ऐसा पहली बार नहीं है कि अभिषेक और अराध्या कांस में उनका साथ दे रहे हैं. बल्कि इससे पहले भी इन दोनों ने उनका साथ दिया है. इस बार देखना है कि ऐश्वर्या कौन से लुक से सबका ध्यान अपनी ओर खिंचती हैं.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations