कांग्रेस नेता की पत्नी टहल रही थीं,बदमाशों ने महिला के हाथ से छीन लिया मोबाइल ..
त्वरित खबरे

भिलाई में दो बाइक सवार युवक कांग्रेस के जिला महासचिव गज्जू महाजन की पत्नी के हाथ से मोबाइल छीन कर भाग गए। यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। मोबाइल छीनने वाले युवकों ने चेहरा भी नहीं ढ़का हुआ था। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव गज्जु महाजन का घर सेक्टर 1 सड़क नंबर 10 में है। उनकी पत्नी अश्वनी महाजन रविवार शाम 7 बजे के करीब घर के पास टहलते हुए मोबाइल पर बात कर रही थीं। इस दौरान 7 बजकर 5 मिनट पर बाइक से दो युवक आए और उनके हाथ से मोबाइल छीनकर भाग गए। महिला ने बाइकवालों को पीछा भी किया, लेकिन वह काफी तेजी से भाग गए। इस पूरी वारदात को आरोपियों ने किस तरह अंजाम दिया यह पूरी घटना CCTV फुटेज मे कैद हो गई।

चेन स्नेचिंग के पैटर्न पर हुआ अपराध

सूचना मिलते ही मौके पर सुपेला पुलिस पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि मोबाइल को चेन स्नेचिंग के पैटर्न पर छीना गया है। इससे ऐसा लगता है कि आरोपी आदतन हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी सीसीटीवी कैमरे में आ गए हैं। उनकी तस्वीर और बाइक के आधार पर तलाश शुरू कर दी गई है। मुखबिरों को भी अलर्ट कर दिया गया है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations