अशांति फैलाने वाले 05 बदमाशो के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही...
चिखली : प्रार्थी दिनांक 18.10.25 को चौकी चिखली हाजिर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 18.10.2025 के रात्रि मे धर्मेन्द्र तलकई द्वारा जुआ खेलने के लिए पैसो का मांग रहा था मना करने पर गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट किया है कि रिपोर्ट पर धारा 296, 115(2) 351(2),119(1) बीएनएस का अपराध दर्ज कर विवेचना कार्यवाही मे लिया गया था। आरोपी घटना दिनांक से फरार था एवं प्रकरण गंभीर प्रकृति का होने से श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन(भापुसे) के पर्यवेक्षण में टीम गठित कर लगातार पतासाजी किया जा रहा था कि आरोपी को अपने सकुनत मे छिपे होने की पुख्ता सूचना पर कांबिंग गश्त दौरान घेराबंदी कर दबिश देकर आरोपी धर्मेन्द्र तलकई उर्फ कौशल पिता उदय रगन्ना उम्र 23 साल साकिन वार्ड नं. 12 सोलह खोली स्टेशनपारा ओपी चिखली जिला राजनांदगांव को पकड़ा गया आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर आदेशानुसार जेल दाखिल किया गया।
ӿ इसी प्रकार अभियान कार्यवाही मे वाद विवाद कर शांति भंग करने वाले बदमाश
1. रामा पारधी पिता अशोक पारधी उम्र 21 साल साकिन बोइरडीह ओपी चिखली जिला राजनांदगांव छ.ग.
2. प्रदीप पारधी पिता प्रमोद पारधी उम्र 26 साल साकिन बोईरडीह ओपी चिखली,
3. दिलीप यादव पिता बिसेलाल यादव उम्र 48 साल साकिन मोहबा ओपी चिखली,
4. जितेन्द्र यादव पिता बिसेलाल यादव उम्र 40 साल साकिन मोहबा ओपी चिखली,
5. गुहा उर्फ बंसत निषाद पिता सोनकर निषाद उम्र 40 साल साकिन मोहबा ओपी चिखली जिला राजनांदगांव को असंज्ञेय अपराध घटित होने की अंदेशा पर बदमाशो को गिरफ्तार कर पृथक-पृथक धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत् कार्यवाही कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
टीपः- क्षेत्र मे शांति कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु गुण्डा, बदमाश, असमाजिक तत्वो पर विरूद्ध अभियान कार्यवाही लगातार जारी रहेगी ।उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्र.आर. सुरेन्द्र रामटेके, अरविंद साहू, अरूण कुमार नेताम, म.प्र.आर. मायासिंह गौर, आर0 आदित्य सोलंकी, चन्द्रकपुर आयाम, सुनील बैरागी, गोपाल पैकरा, जयराम निषाद, तामेश्वर भुआर्य एवं चौकी चिखली स्टाफ का महत्वपूर्ण भूमिका व सराहनीय योगदान रहा है।

Facebook Conversations