जंगलपुर में आयोजित मानस गायन प्रतियोगिता में शामिल हुए भाटिया
त्वरित ख़बरें/ रिपोर्टिंग मुज़्ज़म्मिल ख़ान ब्यूरों राजनांदगांव

राजनांदगांव। खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जंगलपुर महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से मानस गायन का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जगजीत सिंह भाटिया (लक्की) पूर्व प्रदेश मंत्री भाजयुमो, लाजवंतीन ठाकुर सरपंच, नारद चंद्रवंशी ग्राम पटेल शामिल हुए।  

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  भाटिया ने कहा कि आज इस ग्राम में महाशिवरात्रि अवसर पर ज्ञान रूपी धर्म की गंगा बह रही है, जिसे आप हम सभी को बाबा भोलेनाथ के प्रसाद के स्वरूप ग्रहण करके अपने जीवन में उतारना है, क्योंकि कर्म ही पूजा है, इसीलिए आप हम सभी सदैव सत्य के मार्ग पर चलें, यही हमे मानस गायन से सिख मिलती है। महाशिवरात्रि के अवसर पर आप ने मानस गायन का कार्यक्रम रखकर आज इस ग्राम को धर्मनगरी बना दिया। आप सभी को महाशिवरात्रि पर्व की अनंत शुभकामनाएं भगवान भोलेनाथ की अनुकंपा और आशीर्वाद सदैव इस ग्राम पर बनी रहे, यही मैं कामना करता हूं। आप ने अपने ग्राम में स्थान दिया आशीर्वाद दिया इसके लिए आप सभी का ह्रदय से धन्यवाद। 

उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कांता प्रसाद साहू युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष छुरिया, हेतराम साहू वरिष्ठ भाजपा नेता, लोकेन्द्र ठाकुर, कमल मंडावी, भारत यादव, लिलेश्वरी ठाकुर, शांति ठाकुर, त्रिलोचन राव, कमलेश राव, हुकराम, रूखमणी यादव पूर्व सरपंच, खेमलाल यादव, गीतराम यादव, मनीष ठाकुर, मुकेश पाल, धरम यादव, आशीष ठाकुर, खेमू राम ठाकुर, नीलकंठ पाल, गैंदलाल यादव, ग्राम पंचायत के पंचगण ग्राम मानस प्रचार समिति के सदस्य एवं जंगलपुर के समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।

------------------

YOUR REACTION?

Facebook Conversations