जम्मू कश्मीर: नागरिकों की हत्याओं के बाद सुरक्षाबलों ने 9 मुठभेड़ों में मार गिराए इतने आतंकी
त्वरित खबरे

जम्मू कश्मीर में भारतीय सुरक्षाबल (Indian Security Forces) लगातार आतंकियों का सफाया कर रहे हैं। भारतीय सुरक्षाबलों ने बीते 24 घंटे में श्रीनगर (Srinagar) के 5 में से तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है। इस बात की जानकारी समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से कश्मीर आईजीपी विजय कुमार ने दी है। कश्मीर आईजीपी विजय कुमार (Kashmir IGP Vijay Kumar) ने कहा कि नागरिक हत्याओं के बाद 9 मुठभेड़ों में 13 आतंकवादी (Terrorists) मारे गए। श्रीनगर के 5 में से 3 आतंकवादियों को हमने 24 घंटे से भी कम समय में ढेर कर दिया है।

आपको जानकारी के लिए बता दें कि जम्मू-कश्मीर में हाल में आम लोगों और अल्पसंख्यकों की हत्या में शामिल रहे दो आतंकियों को सुरक्षाबलों ने एनकाउंट में ढेर कर दिया था। ये आतंकी पुलवामा और श्रीनगर जिलों में हुई अलग-अलग मुठभेड़ के दौरान मारे गए। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर कहा था कि हाल में एक केमिस्ट (बिंदरू) और दो शिक्षकों (सुपिंदर कौल और दीपक चंद) की हत्या में शामिल रहे दो आतंकियों शाहिद और तनजील को आज अलग-अलग मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने मारा गिराया। 

जम्मू कश्मीर पुलिस के मुताबिक, सुरक्षाबलों को पुलवामा के वाहीबाग इलाके में आतंकियों के छिपे होने की गुप्त जानकारी मिली थी। इसी सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने घेर लिया और सर्च अभियान शुरू किया। इसके अलावा जम्मू कश्मीर में सेना के 7 जवानों को शहीद करने में शामिल आतंकियों का पता लगाने के लिए पुंछ और राजौरी जिलों के वन्य क्षेत्रों में चलाया जा रहा सघन तलाशी अभियान आज भी जारी है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations