जिम्मेदार कौन लायंस चेरिटेबल ट्रस्ट या प्रयास श्रवण विकलांग संस्थान  ?
त्वरित ख़बरें:-जिम्मेदार कौन लायंस चेरिटेबल ट्रस्ट या प्रयास श्रवण विकलांग संस्थान ? कौन है जो झोक रहा सरकार की आखों में धूल.............

छत्तीसगढ़ जीई रोड सुपेला भिलाई स्थित प्रयास श्रवण विकलांग संस्थान को आज से कई वर्ष पूर्व डेढ़ एकड़ जमीन को मुख्ब्धिर शाला संचालन के लिए जमीन की 30 साल की लीज नगर पालिक निगम के द्वारा कुछ नियम और शर्तों के साथ दी गई थी जिसकी लीज सन 2016 में समाप्त हो चुकी है और वर्तमान 2021 तक आज तक इनको लीज की नवीनीकरण नहीं मिल पाई है क्योंकि निगम को भी भली-भांति जानकारी है कि इनके द्वारा अवैध कृत्य किया जा रहा है और पूर्व में भी रायपुर संचालनालय के उच्च अधिकारीयों द्वारा इसे सत्यापित किया जा चूका है, निगम के द्वारा भी प्रयास श्रवण विकलांग संस्थान को लीज देना उचित नहीं समझा जा रहा है, जो की उचित भी है |

2016 से2021 लगभग छ: साल से प्रयास श्रवण विकलांग संस्थान बिना लीज के संचालित किया जा रहा है इतना ही नहीं प्रयास श्रवण विकलांग संस्थान को संचालित करने वाला लायंस चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा मुख्ब्धिर शाला के लिए दिए गए जमीन पर “टीटीआई” शिक्षा प्रशिक्षण केंद्र संचालित किया जा रहा है एवं मिली सूत्रों से जानकारी के अनुसार वहां पर कान की मशीनें दुकान लगाकर बेची जा रही है, जो की निगम के नियम एवं शर्तों के विरुद्ध टीटीआई संचालन करना, दुकान खोल कर मशीनें बेचना, भवन का निर्माण एवं पुनर्निर्माण करना, अनेकों दृष्टि से गलत है इनके द्वारा केवल निगम को ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ सरकार को भी बेवकूफ बनाया जा रहा है सरकार से प्रति वर्ष फंड के रूप में मोटी राशि वसूली जा रही है और पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है |

मिली सूत्रों से जानकारी के अनुसार प्रयास श्रवण विकलांग संस्थान ना तो गवर्नमेंट के तहत कार्य कर रही है और ना ही निगम के अनुसार और ना ही समाज कल्याण विभाग के उच्च अधिकारी के अनुरूप |

प्रयास श्रवण विकलांग संस्थान के अध्यक्ष एवं वहां के कर्मचारियों की लापरवाही को नजर अंदाज करते हुए छत्तीसगढ़, रायपुर, भिलाई, दुर्ग के शासन प्रशासन अपना आंख, नाक, कान, मुंह बंद करके बैठ गई है मानो शासन प्रशासन को यहां पर कुंभकरण का भूमिका अदा करना हो, कि शासन-प्रशासन लंबे समय से निद्रा अवस्था में है और कोई इनको अपने आवेदन, शिकायती आवेदन, सच्चाई या किसी प्रकार के प्रूफ होते हुए भी उठा नहीं सकता |

कब जागेगी छत्तीसगढ़ की शासन और प्रशासन कब होगी शासन के फंडिंग की दुरुपयोग करने वालों पर कानूनन कार्यवाही पूछता है दुर्ग भिलाई...............

YOUR REACTION?

Facebook Conversations