जिले के 10 लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लग गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को इस आंकड़े को पार कर लिया। सोमवार तक जिले के कुल 12.44 लाख हितग्राहियों में से 9.96 लाख को पहली डोज लगी थी। मंगलवार को वैक्सीन की पहली डोज लगवाने वालों की संख्या 3042 हो गई, इसलिए पहली खुराक लेने वाले 10.04 लाख हो गए।
यही नहीं जिले के 5.14 लाख लोगों का वैक्सीनेशन पूरा भी हो गया। इतने लोगों को वैक्सीन की दोनों खुराक लग गई। इस प्रकार जिले में 81 % लोगों को वैक्सीन की पहली खुराक और 41 % को दोनों खुराक लगा दी गई। पहली खुराक से वंचित रहने वाले 12.44 लाख में से अब मात्र 2.5 लाख रह गए हैं।
बढ़ रही जागरूकता: मंगलवार को 3042 लोगों ने टीके की पहली डोज लगवाई
45 प्लस में तय लक्ष्य से ज्यादा वैक्सीन लगाई गई
45 प्लस आयु वर्ग में जिले में 223019 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन इस वर्ग में अबतक 271461 लोग पहली डोज लगवा चुके हैं। इसमें स्वास्थ्य विभाग के अनुमान से ज्यादा वैक्सीनेशन हो गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि दूसरे जिले व शहरों से भी लोगों का यहां आना हुआ है। उन लोगों ने यहां टीका लगवा लिया है। जिले की जनगणना वें शामिल नहीं हैं।
हेल्थ व फ्रंट वर्कर का पहले टीका, फिर भी पीछे
हेल्थ वर्करों के साथ ही टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई थी। फिर फ्रंट वॉरियर का व इसके आगे 60 वर्ष से ज्यादा आयु वर्ग के लोगों को रखा गया था। इसके बाद भी इस वर्ग में तय लक्ष्य से बहुत कम वैक्सीनेशन हुआ है। हेल्थ वर्कर में 71 % व फ्रंट वर्कर में 56 % ने दोनों डोज ली है।
जिले में वैक्सीनेशन पूरा करने नियमित कैंप लगा रहे
- मंगलवार तक जिले के 10 लाख लोगों को वैक्सीन की पहली खुराक लगा ली गई है। 12.44 लाख में से 2.5 लाख लोग ही अब वैक्सीन से वंचित रह गए हैं। 5.14 लाख लोगों को वैक्सीनेशन पूरा भी हो गया है। सबके वैक्सीनेशन के लिए हम रेगुलर कैंप कर रहे हैं।-डॉ. सीबीएस बंजारे, जिला टीकाकरण अधिकारी दुर्ग

Facebook Conversations