जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव 18 जुलाई को शासकीय हाई स्कूल गोटाटोला में मनाया जायेगा
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

        मोहला 16 जुलाई 2024। जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव 18 जुलाई को शासकीय हाई स्कूल गोटाटोला में मनाया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार दोपहर 12:00 बजे यह प्रवेश उत्सव मनाया जाएगा। जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पाण्डेय होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच ग्राम पंचायत गोटाटोला  शांता बाई कलामें करेंगी। कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक मोहला-मानपुर इंद्रशाह मंडावी उपस्थित रहेंगे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations