जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पदम कोठारी के 3 वर्ष कार्यकाल पूरा होने पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
त्वरित ख़बरें - मुज़्ज़म्मिल खान की रिपोर्ट

राजनांदगाव: वैसे तो पदम सिंह कोठारी राजनांदगांव जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बनाए गए थे लेकिन राजनांदगांव जिला के विभाजन के पश्चात वर्तमान में राजनांदगांव, खैरागढ़ छुईखदान गंडई एवं मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी तीनों जिले का जिला अध्यक्ष का पद संभाल रहे है। पदम सिंह कोठारी ने सफलतापूर्वक अपने 3 वर्ष में कांग्रेस को और अधिक मजबूती देने का कार्य किया है। कोठारी  ने पूरे जिले भर में सभी कार्यक्रमों में अपनी सक्रियता दिखाते हुए कार्यकर्ताओं का मन जीत लिया है। जिसके कारण जिले भर के कार्यकर्ता संगठन से सक्रियता के साथ जुड़े हुए हैं। साथ ही साथ कांग्रेस से जुड़े सभी प्रकोष्ठ के साथ बेहतर तालमेल बनाकर संगठन को आगे बढ़ाने का काम पदम सिंह कोठारी ने किया है। जिसका परिणाम रहा जिले के अंदर होने वाले सभी चुनाव में कांग्रेस को सफलता मिली है। यह सफलता निश्चित रूप से उनकी कार्यकुशलता और मेहनत को साबित करती है। कोठारी जी के नेतृत्व में पूरे 3 साल जिला कांग्रेस कमेटी बिना किसी मतभेद के चल रही है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष पदम सिंह कोठारी के 3 वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने पर जिले भर के सभी विधायक, राजनांदगांव, खैरागढ- गंडई-छुईखदान, मोहला- मानपुर-चौकी जिले के वरिष्ठ कांग्रेसजनो, जिले में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी, जिला, ब्लॉक पदाधिकारी, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एन एस यू आई, सेवादल, कांग्रेस के समस्त मोर्चा संगठन प्रकोष्ठ विभाग के जिला ब्लॉक अध्यक्ष व जिला ब्लॉक पदाधिकारियों, नगर पालिका, नगर पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष, पार्षद एल्डरमैन, त्रिस्तरीय पंचायती राज के जिला, जनपद, ग्राम पंचायत के कांग्रेस समर्थित निर्वाचित सदस्यों ने बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की। कोठारी  से मिलने के लिए उनके निवास कार्यालय में कार्यकर्ताओं का ताता भी लगा रहा

YOUR REACTION?

Facebook Conversations