जिला जनसंपर्क कार्यालय मोहला-मानपुर-छत्तीसगढ़ समाचाअंबागढ़ चौकी र
तावरित ख़बर ; हर्ष कुमार गुप्ता

  मोहला । जिले में जनगणना 2027 के प्रथम चरण को लेकर प्रशासन ने तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। “मकान सूचीकरण” एवं मकानों की गणना का कार्य  तक संचालित किया जाएगा। इस दौरान जिले के सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वेक्षण टीमों द्वारा घर-घर जाकर जानकारी एकत्र की जाएगी।

           इस व्यापक अभियान की निगरानी और आमजन की सहायता के लिए कलेक्ट्रेट भवन के कक्ष क्रमांक-22 (जिला सांख्यिकीय अधिकारी कक्ष) में “जिला स्तरीय जनगणना नियंत्रण कक्ष” स्थापित किया गया है। यहां कार्यालयीन समय में दूरभाष क्रमांक 07747-299571 पर संपर्क कर जनगणना से जुड़ी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

       जिला प्रशासन ने नियंत्रण कक्ष के संचालन हेतु जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव मोबाइल नंबर 9201621025 को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है, जबकि मास्टर ट्रेनर जनगणना बालमुकुंद मिश्रा मोबाइल नंबर 9039961050 को सहायक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों अधिकारी पूरे अभियान की मॉनिटरिंग और फील्ड टीमों के मार्गदर्शन का कार्य संभालेंगे।

क्रमांक-05/11 आर्य ---

- पद्म पुरस्कार 2027 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू, 15 जुलाई अंतिम तिथि

         मोहला। भारत सरकार द्वारा वर्ष 2027 के गणतंत्र दिवस अवसर पर दिए जाने वाले प्रतिष्ठित पद्म पुरस्का—पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री—के लिए नामांकन प्रक्रिय से प्रारंभ हो गई है। सरकार ने आमजन से अपील की है कि वे समाज के ऐसे गुमनाम और अनछुए नायकों को सामने लाएं, जो विभिन्न क्षेत्रों में निस्वार्थ भाव से उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं।

          सरकार की मंशा है कि इन पुरस्कारों के माध्यम से सुदूर वनांचल, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से ऐसे प्रतिभाशाली व्यक्तियों की पहचान की जाए, जिन्होंने समाज सेवा, कला, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, विज्ञान एवं इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

         साथ ही अधिकारियों को अपने क्षेत्र में विशेष प्रतिभाओं की पहचान करने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें विशेष रूप से महिलाओं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांगजन और दूरदराज के क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया है। व्यक्तिगत नामांकन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे, जिसके लिए भारत सरकार का राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in निर्धारित किया गया है।

       

  मोहला। जिले में जनगणना 2027 के प्रथम चरण को लेकर प्रशासन ने तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। “मकान सूचीकरण” एवं मकानों की गणना का कार्य  2026 तक संचालित किया जाएगा। इस दौरान जिले के सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वेक्षण टीमों द्वारा घर-घर जाकर जानकारी एकत्र की जाएगी।

           इस व्यापक अभियान की निगरानी और आमजन की सहायता के लिए कलेक्ट्रेट भवन के कक्ष क्रमांक-22 (जिला सांख्यिकीय अधिकारी कक्ष) में “जिला स्तरीय जनगणना नियंत्रण कक्ष” स्थापित किया गया है। यहां कार्यालयीन समय में दूरभाष क्रमांक 07747-299571 पर संपर्क कर जनगणना से जुड़ी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

       जिला प्रशासन ने नियंत्रण कक्ष के संचालन हेतु जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव मोबाइल नंबर 9201621025 को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है, जबकि मास्टर ट्रेनर जनगणना बालमुकुंद मिश्रा मोबाइल नंबर 9039961050 को सहायक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों अधिकारी पूरे अभियान की मॉनिटरिंग और फील्ड टीमों के मार्गदर्शन का कार्य संभालेंगे।

क्रमांक-05/11 आर्य ---

- पद्म पुरस्कार 2027 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू, 15 जुलाई अंतिम तिथि

         मोहला  2026। भारत सरकार द्वारा वर्ष 2027 के गणतंत्र दिवस अवसर पर दिए जाने वाले प्रतिष्ठित पद्म पुरस्का—पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री—के लिए नामांकन प्रक्रिया  2026 से प्रारंभ हो गई है। सरकार ने आमजन से अपील की है कि वे समाज के ऐसे गुमनाम और अनछुए नायकों को सामने लाएं, जो विभिन्न क्षेत्रों में निस्वार्थ भाव से उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं।

          सरकार की मंशा है कि इन पुरस्कारों के माध्यम से सुदूर वनांचल, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से ऐसे प्रतिभाशाली व्यक्तियों की पहचान की जाए, जिन्होंने समाज सेवा, कला, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, विज्ञान एवं इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

         साथ ही अधिकारियों को अपने क्षेत्र में विशेष प्रतिभाओं की पहचान करने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें विशेष रूप से महिलाओं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांगजन और दूरदराज के क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया है। व्यक्तिगत नामांकन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे, जिसके लिए भारत सरकार का राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in निर्धारित किया गया है।

          जिला कलेक्टर के माध्यम से अनुशंसा सहित योग्य व्यक्तियों के नामांकन प्रस्ताव  2026 तक संबंधित विभाग को अनिवार्य रूप से भेजे जाने हैं। सरकार ने समय-सीमा का पालन सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

        प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे अपने आसपास के योग्य और प्रेरणादायक व्यक्तित्वों की पहचान कर उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाने में सहयोग करें।

क्रमांक-05/12 आर्य ---

- अग्निवीर भर्ती 2027: निःशुल्क परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित

        मोहला 2026। भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन 2026 तक आमंत्रित किए गए थे। अब संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार पंजीकृत अभ्यर्थियों को ऑनलाइन लिखित परीक्षा (सीईई) से पहले निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

          जिला रोजगार कार्यालय राजनांदगांव द्वारा इच्छुक अभ्यर्थियों से प्रशिक्षण हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अभ्यर्थियों को erojgar.cg.gov.in पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना होगा। प्रशिक्षण के लिए रोजगार पंजीयन अनिवार्य रखा गया है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी सेना भर्ती कार्यालय रायपुर (फोन: 0771-2965212, 0771-2965214) या जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र राजनांदगांव (फोन: 07744-299523) से संपर्क कर सकते हैं।

क्रमांक-05/13 आर्य ---

- प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 10 मई को

         मोहला2026। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा की तिथि, समय एवं प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया 2026 से प्रारंभ होकर 10 मई 2026 की सुबह 9:30 बजे तक जारी रहेगी। अभ्यर्थी निर्धारित अवधि के भीतर आधिकारिक वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

          चयन परीक्षा 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के दिन प्रातः 9:30 बजे से 10:00 बजे तक अभ्यर्थियों द्वारा OMR शीट भरी जाएगी, जबकि मुख्य परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक चलेगी। इस योजना के तहत प्रदेश के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीए, सीएस, सीएमए, क्लैट और एनडीए जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है। यदि किसी विद्यार्थी को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में किसी प्रकार की समस्या आती है, तो वे संबंधित जिले के सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

क्रमांक-05/14 आर्य ---

- जनगणना अभियान में उत्कृष्ट कार्य पर प्रगणक-पर्यवेक्षकों को कलेक्टर ने किया सम्मानित

- समय-सीमा में मकान सूचीकरण पूरा करने वाले कर्मियों को मिला प्रशस्ति पत्र

          मोहला। जिले में जनगणना कार्य के अंतर्गत संचालित मकान सूचीकरण अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति द्वारा सम्मानित किया गया। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक के दौरान सभी को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की गई।

       बैठक में खड़गांव ग्रामीण चार्ज के पर्यवेक्षक क्रमांक 006 श्री रमेश सोरी को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने 4 मई 2026 को सुपरवाइजरी सर्कल क्रमांक 06 के सभी 09 एचएलबी में मकान सूचीकरण कार्य पूर्ण किया।

         इसी प्रकार औंधी ग्रामीण चार्ज के पर्यवेक्षक क्रमांक 004 श्री शिवेन्द्र सिंह सोरी एवं नगर पंचायत अं. चौकी के पर्यवेक्षक क्रमांक 002 श्रीमती संध्या यादव को उनके कुशल नेतृत्व में समय-सीमा के भीतर कार्य संपादन के लिए सराहा गया।

           खड़गांव ग्रामीण क्षेत्र के प्रगणक क्रमांक 38, 39, 40 एवं 41 श्री शिवदयाल तारम ने  2026 को संबंधित एचएलबी में मकान सूचीकरण कार्य पूर्ण आकिया। वहीं औंधी ग्रामीण के प्रगणक क्रमांक 0036 एवं 0040 श्री टेकन सिंह जंघेल ने 1 मई 2026 को एसएलबी 0036 में कार्य पूर्ण किया। नगर पंचायत अं. चौकी के प्रगणक क्रमांक 009 श्री तोमन आंचले ने भी 1 मई 2026 को एसएलबी 009 में मकान सूचीकरण कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया।

          कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने इस अवसर पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में उनकी प्रतिबद्धता, दक्षता एवं समयबद्ध कार्यप्रणाली अत्यंत प्रशंसनीय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी अधिकारी-कर्मचारी इसी प्रकार समन्वय और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए अभियान को सफल बनाएंगे।

क्रमांक-05/16  आर्य ---

- सुशासन तिहार 2026

- समाधान शिविर में श्रीमती सीमापूरी गोस्वामी को मिला आयुष्मान कार्ड

          मोहला 6 मई 2026। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत समाधान शिविर के माध्यम से शासन द्वारा देश के गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवार के बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से आयुष्मान भारत योजना का लाभ प्रदान किया जा रहा है। विचारपुर समाधान शिविर के माध्यम से अम्बागढ़ चौकी विकासखंड के ग्राम मुड़पार की रहने वाली श्रीमती सीमापूरी गोस्वामी कों शिविर के माध्यम से आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया।

            जिसके लिए उन्होंने नें मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का धन्यवाद करते हुए श्रीमती गोस्वामी कहतीं हैं इस योजना से अब स्वास्थ्य खराब होने पर ईलाज की चिंता नहीं रही है।

            बता दें कि कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देश पर  जिले के विभिन्न विकासखण्डों में  सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत समाधान शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। इन शिविरों में जहां जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को विभागीय जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। वहीं योजनाओं से लाभान्वित हितग्राही भी अपनी कहानी बता रहे हैं। इस योजना के तहत पात्र बीपीएल परिवारों को 5 लाख रुपए तक एपीएल परिवारों को 50 हजार रूपये का स्वास्थ्य बीमा केंद्र सरकार मुहैया कराती है। परिवार को आयुष्मान कार्ड जारी किया जाता है. इस कार्ड को दिखाकर सूचीबद्ध अस्पतालों में फ्री इलाज कराया जा सकता है।

क्रमांक-05/17 आर्य ---

YOUR REACTION?

Facebook Conversations