जिला अस्पताल में बच्चों के लिए 30 बेड का चाइल्ड केयर यूनिट बनेगा-सरकार द्वारा 63 लाख की मंजूरी दी गयी
त्वरित खबरे

नेशनल हेल्थ मिशन से 63 लाख रु. खर्च कर जिला अस्पताल को अपग्रेड करने की तैयारी की जा रही है। इसके तहत 30 बेड का पीडियाट्रिक केयर यूनिट, 8 बेड का हाई डेफिनेशन यूनिट और 4 बेड को आईसीयू बनाया जाएगा। जिला अस्पताल में क्रिटिकल मरीजों के लिए मानक अनुसार वार्ड नहीं थे।

इनके अभाव में गंभीर मरीजों को हायर सेंटर रेफर कर दिया जाता था। कंस्ट्रक्शन अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है इसलिए बंद पड़ी सभी क्रिटिकल केयर यूनिट को पुन: तैयार करने की प्लानिंग बनी है। इन सबके लिए 63 लाख रुपए जारी किए गए हैं। स्वीकृति के साथ ही निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए शासन स्तर पर यह तैयारी शुरू की जा रही है। आरईएस ने काम भी शुरू कर दिया है।

11 बेड का आईसीयू पहले ही तैयार किया
दूसरी लहर में 11 बेड का आईसीयू बनाया जा चुका है। यहां आईसीयू के नॉर्म्स के अनुसार सभी व्यवस्थाएं नहीं हैं। सबसे जरूरी हर बेड पर ऑक्सीजन आपूर्ति के इंतजाम नहीं किए गए हैं। इसे लेकर भी तैयारी है।

आरईएस करेगी स्वीकृत काम
जिला अस्पताल में क्रिटिकल केयर यूनिट को तैयार करने का काम ग्रामीण यांत्रिक सेवा विभाग को मिला है। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने इसे शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए हैं। सीएमएचओ की ओर से फंड भी रिलीज कर दिया गया है। आगामी दिनों में टेंडर की प्रक्रिया होनी है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अगले दो महीने के अंदर नया केयर यूनिट व आईसीयू तैयार कर लिया जाएगा। नियमित समीक्षा की जा रही है। जल्द ही निविदा की प्रक्रिया होनी है।

यूनिट के लिए 63 लाख रुपए की मंजूरी-
जिला अस्पताल को अपग्रेड किया जा रहा है। पीडियाट्रिक केयर यूनिट, इंटेसिव केयर यूनिट और हाई डेफिनेशन यूनिट बनाई जाएगी। इसके लिए 63 लाख रु. के कार्य संस्था को दिए गए हैं। ग्रामीण यांत्रिक सेवा विभाग द्वारा यह कार्य कराया जाएगा।
-डॉ. गंभीर सिंह ठाकुर, सीएमएचओ, दुर्ग

YOUR REACTION?

Facebook Conversations