झारखंड से छत्तीसगढ़ तक फैला अफीम नेटवर्क: कार्रवाई तेज होते ही सरहदी गांव बने तस्करों का ठिकाना
त्वरित ख़बरें : ज़ाफ़रान खान रिपोर्टिंग

सरगुजा/बलरामपुर  झारखंड से छत्तीसगढ़ तक फैले अफीम तस्करी के नेटवर्क का बड़ा खुलासा सामने आया है। हाल के दिनों में पुलिस और नारकोटिक्स विभाग की कार्रवाई तेज होने के बाद तस्करों ने अपना ठिकाना बदलते हुए सरहदी गांवों को नया केंद्र बना लिया है। जांच में सामने आया है कि सीमावर्ती इलाकों में अफीम की खेती कराने के लिए स्थानीय लोगों को लालच दिया जा रहा है और कथित तौर पर एक भाजपा नेता के माध्यम से खेती कराए जाने की बात भी सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, अब तक एक गांव में अफीम की खेती का मामला उजागर हो चुका है, जबकि दो अन्य गांवों में भी ऐसी खेती होने की चर्चा है। पुलिस और प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है और संभावित स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि यदि इन गांवों में अफीम की खेती की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस पूरे मामले के सामने आने के बाद सीमावर्ती क्षेत्रों में अफीम तस्करी के बढ़ते नेटवर्क को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations