जैन मंदिर से माता पद्मावती की मूर्ति चोरी: करीब 300 साल पुरानी मूर्ती में लगे थे सोने-चांदी के आभूषण, CCTV खंगाल रही पुलिस
त्वरित खबरे

16 मई 2022

 जबलपुर के हनुमान ताल थाना क्षेत्र स्थित जैन मंदिर से सुबह पद्मावती माता की एक मूर्ति चोरी हो गई. जब सुबह श्रद्धालु मंदिर पहुंचे तो मूर्ती गायब मिली. जबकि कल रात मंदिर में 11 बजे तक पद्मावती माता की मूर्ति थी. लेकिन जैसे ही अगले दिन श्रद्धालु आज सुबह मंदिर पहुंचे, तो मंदिर से मूर्ति गायब मिली. इसकी सूचना हनुमान ताल थाना में दी गई. जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है.

200 से 300 साल पुरानी बताई जा रही है मूर्ति


बता दें कि जैन मंदिर से गायब हुई मां पद्मावती की मूर्ति 200 से 300 साल पुरानी बताई जा रही है. लोगों का कहना है कि मूर्ति पर सोने चांदी के आभूषण भी चढ़े हुए थे. वही इस मूर्ति की चोरी होने से जैन समुदाय के लोगों में काफी नाराजगी देखी जा रही है.


मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज की होगी जांच

जिस जैन मंदिर से मां पद्मावती की मूर्ति चोरी हुई है, वहां बकायदा सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं. लेकिन अब तक सीसीटीवी फुटेज की कोई जांच नहीं हो पाई है. उम्मीद जताई जा रही है कि मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज की जब जांच की जाएगी, तो शायद मूर्ति ले जाने वालों का कोई सुराग मिल सके.

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों का बयान लिया है. मंदिर में सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी कुछ भी कहना उचित नहीं है. वह मामले की जांच के बाद ही कुछ कह पाएंगे. फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations