16/ अगस्त/2022
कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार सुबह 11.10 बजे भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) की एक बस 100 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 10 जवानों की मौत हो गई। बस में ITBP के 39 और जम्मू कश्मीर पुलिस के 2 जवान सवार थे। हादसे का कारण बस के ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। सभी जवान अमरनाथ यात्रा से ड्यूटी कर लौट रहे थे।
जवान अमरनाथ यात्रा के स्टार्टिंग पॉइंट चंदनवाड़ी से पहलगाम आ रहे थे। बीच में ही ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और बस खाई में जा गिरी। स्थानीय अधिकारियों ने बताया है कि घायल कर्मियों को अस्पताल पहुंचाने के लिए बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया गया है।
अनंतनाग के डिप्टी कमिश्नर ने दैनिक भास्कर को बताया कि घायल जवानों को इलाज गवर्मेंट मेडिकल कॉलेज अनंतनाग में किया जा रहा है। स्पॉट की तरफ 19 एंबुलेंस रवाना की गई हैं। अभी फिलहाल फोकस तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने पर है। अब तक हमारे पास 6 जवानों की मौत की खबर है। यह संख्या बढ़ सकती है।

Facebook Conversations