गरियाबंद 16 अप्रैल 2024/ लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु मतदान दिवस 26 अप्रैल 2024 को मतदान समाप्ति पश्चात मतदान दलों के वापसी उपरांत मतदान केन्द्रवार मतदान प्रतिशत की इन्कोर एप्लीकेशन में एन्ट्री करने के लिए आईटी के उपनिदेशक नेहरू निराला को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। राजिम विधानसभा क्षेत्र - 54 के लिए जिला पंचायत के प्रोग्रामर अंकित वर्मा, सहायक प्रोगामर विक्रांत सोनी, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर प्रदीप ठाकुर, सुमीत रामटेके एवं बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र - 55 के लिए ईडीएम मिथलेश देवांगन, सहायक प्रोग्रामर नदीम अहमद, सहायक ग्रेड - 03 अतुल रामटेके, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर कामता प्रसाद सिन्हा की ड्यूटी लगाई गई है।


Facebook Conversations