इंदिरा मार्केट में 1 नवंबर से चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक भिलाई के लिंक रोड में रात 10 बजे के बाद ही होगी लोडिंग और अनलोडिंग की अनुमति
त्वरित खबरे

त्यौहारी सीजन को देखते हुए ट्रैफिक एवं पार्किंग व्यवस्था में सुधार लाने की कवायद शुरू हो गई है। इसके चलते दुर्ग के इंदिरा मार्केट में एक नवंबर से चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर पूर्णत: प्रतिबंध लगा दिया गया है। रविवार को प्रशासन के साथ चैंबर के प्रतिनिधि मंडल के साथ बैठक हुई।

इसमें यह निर्णय लिया गया। भिलाई में पार्किंग और फुटकर दुकानदारों के लिए जगह भी चिन्हित की गई। भिलाई निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे और एएसपी संजय ध्रुव ने मार्केट क्षेत्र का निरीक्षण किया। इसके अलावा लिंक रोड पर वाहनों की लोडिंग-अनलोडिंग रात 10 बजे के बाद ही अनुमति होगी। इधर प्रशासनिक निरी7ण के दौरान सड़क किनारे ठेला-खोमचा व पसरा लगाने वालों को हिदायत दी गई। उनकी वजह से किसी भी सूरत में आवागमन बाधित न हो। प्रशासन ने इसे लेकर गाइडलाइन तय की है।

बिहारी होटल से जगदंबा स्वीट तक लगेगी अस्थाई
अकाशगंगा सुपेला में व्यापारी अपने दोपहिया वाहन उद्यान परिसर में पार्किंग कर सकेंगे। साथ ही सर्कस मैदान के स्थलों को पार्किंग के लिए तैयार किया गया है।

भिलाई के प्रमुख बाजारों में इन स्थानों पर होगी पार्किंग

  • जवाहर मार्केट के व्यापारी एवं कर्मचारी अपने वाहन लाल मैदान में खड़ा कर सकेंगे।
  • सुपेला बाजार एवं पावर हाउस मार्केट में सामान खरीदने आने वाले लोग निर्माणाधीन ओवरब्रिज के नीचे वाहन खड़े कर सकेंगे।
  • सर्कुलर मार्केट लिंक रोड से आने वाले वाहन शासकीय स्कूल पानी टंकी मैदान में खड़ा कर सकेंगे।

दुर्ग के इंदिरा और सराफा मार्केट की व्यवस्था, जानिए

  • व्यापारी अपने व संस्थान में काम करने वाले कर्मियों के वाहन पुलिस लाइन, महात्मा गांधी स्कूल एवं मारवाडी स्कूल के मैदान में वाहन खड़ा कर सकेंगे।
  • मार्केट में खरीदारी करने वाले लोग अपने वाहन सीएसपी कार्यालय, पुराना बस स्टैंड, शनिचरी बाजार के पास वाहन खड़े कर सकेंगे।

1 नवंबर से इन जगहों पर 4 पहिया वाहनों पर रोक

  • सीएसपी ऑफिस गेट से इंदिरा मार्केट की ओर आवाजाही वाले वाहन।
  • फरिश्ता काम्पलेक्स से इंदिरा मार्केट की ओर वाहन डायवर्ड होंगे।
  • कचहरी से बाजार की ओर से वाहनों को डायवर्ट किया जएगा।
  • शनिचरी बाजार से सराफा की ओर से वाहन डायवर्ट किए जाएंगे।

ट्रैफिक जाम की समस्या को देखते हुए लिया निर्णय
ट्रैफिक जाम की समस्या को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। प्रतिबंधित क्षेत्रों में चार पहिया वाहन ले जाने वालों पर सीधे चालानी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा सभी बाजारों अभियान चलाकर सड़क जाम करने वालों पर भी कार्रवाई होगी। सभी थानों में सूचना भेज दी गई है।
-संजय ध्रुव, एएसपी सिटी दुर्ग

YOUR REACTION?

Facebook Conversations