राजनांदगाव: 18 जनवरी महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर अखिल भारतीय संत समिति छत्तीसगढ़ के आहृान पर पानाबरस मोहला से यात्रा निकलकर, मोहला-चौकी-डोंगरगांव होते हुए, छुरिया विकास खण्ड के ग्राम बरेठटोला में पहुंची, साधु संतो का भव्य स्वागत किया, वहीं पद यात्रा बरेठटोला होते हुए, पुर्रामटोला, शिकारीमहका, बोईरडीह, नगर छुरिया, डुमरडीह, लालूटोला, चिचोला होते हुए दुसरे दिन लाल बहादुर नगर पहुंचेगी, जिसमें प्रमुख संत महामंडलेश्वर सर्व श्री सर्वेश्वर दास जी कोटनी सरार, मंहत राधे महराज मंुगेली वाले पद यात्रा में शामिल हुए, जिन्होने धर्म जागरण करते हुये भक्त जनो को सम्बोधित किया और कहा कि, पूज्य संतो ने समस्त सनातनी हिन्दू समाज, पंथ व समाज प्रमुखों एवं सभी संगठनों से आहृान किया है, कि समाज में बढ़ती हुई विषमता, भेद-भाव, जनसंख्या असंतुलन, धर्मांतरण, गौ तस्करी, भूमि व लव जिहाद का धार्मिक सांस्कृतिक आक्रमण आदि समस्याओं के समाधान व जागरण हेतु संतो के नेतृत्व में कदम से कदम मिलाकर साथ चले, इस यात्रा में संतो का स्वागत सेवा सत्कार कर आर्शीवाद प्राप्त करें। विश्व हिंदु परिसद समस्त राष्ट्र भक्त हिंदुनिष्ठ सनातनी समाज, धार्मिक, अध्यात्मिक, सांस्कृतिक, राजनैतिक संगठनो, सभी छोटे-बड़े संस्था, समिति नागरिको एवं माता-बहनों से विनम्र प्रार्थना करता है कि, छत्तीसगढ़ प्रांत में हिंदु राष्ट्र के संकल्प हेतु संत पदयात्रा में तन-मन-धन से सहयोग करें। इस अवसर पर विश्व हिन्दु परिषद के पदाधिकारी नंदूसाहु , रविन्द्र वैष्णव जिला भाजपा महामंत्री, एम.डी.ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष आदिवासी मोर्चा, आत्माराम चंद्रवंशी, जगजीत सिंह भाटिया, श्रीमती किरण वैष्णव जनपद अध्यक्ष, ललिता कंवर जिला पंचायत सदस्य, अजय पटेल, रोमी भाटिया, संगीता यादव, बेला बाई साहू, चुरामन साहू, बोनी पटेल, कामता साहू, राजेश्वर धुर्वे, शेखर भारद्वाज, अशोक मरकाम, सोनु कसेर, चेतन यादव, चेतन साहू, टामेश कुम्भकार, शिव चंद्रवंशी, कुंदन बदोले,गुड्डी यादव, नरेश निषाद,घनश्याम साहू,सीताराम साहू,तुलसी मंडावी,मनीराम सिन्हा,बिट्टू कुंभकार, सहित बड़ी संख्या मे जनसमुदाय उपस्थित रहें।

Facebook Conversations