Happy Birthday SBI…15 मिनट में पाएं 1 लाख रुपये का लोन, छोटे कारोबारियों के लिए शुरू की नई स्कीम...
त्वरित खबरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) आज 70 साल का हो गया। इसकी स्थापना 1 जुलाई 1955 को हुई थी। इससे पहले इसे इम्पीरियल बैंक ऑफ इंडिया के नाम से जाना जाता था। इस मौके पर SBI ने छोटे कारोबारियों (MSMEs) के लिए लोन से जुड़ी नई योजना लॉन्च की। इस योजना के तहत मात्र 15 मिनट में एक लाख रुपये तक का लोन ले सकते हैं।

कैसे मिलेगा 15 मिनट में एक लाख का लोन

स्टेट बैंक की लोन देने की यह योजना पूरी तरह डिजिटल है। यानी इसके लिए आपको बैंक जाने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। बैंक ने इस स्कीम को ‘MSME सहज’ नाम दिया है। यह पूरी तरह से डिजिटल इनवॉइस फाइनेंसिंग सर्विस है। जिस कारोबारी को लोन चाहिए, उसे जरूरी डॉक्यूमेंट बैंक की ऐप योनो (YONO) पर अपलोड करने होंगे। लोन की मंजूरी मिलने के 15 मिनट के अंदर रकम बैंक अकाउंट में आ जाएगी।

ये डॉक्यूमेंट जरूरी

बैंक ने कहा कि लोन की यह सुविधा SBI के उन्हीं कारोबारियों को मिलेगी जिनके पास GST नंबर होगा। साथ ही उनके पास रजिस्टर्ड सेल्स इनवॉइस भी होने चाहिए। बैंक ने बताया कि इस योजना को लाने का उद्देश्य उन छोटे कारोबारियों को आर्थिक मदद देना है जो पैसों की कमी से अपने कारोबार को आगे नहीं बढ़ा पा रहे हैं।

इन्हें मिलेगा लाभ

  • इस सुविधा का लाभ लेने के लिए कारोबारी के पास GST नंबर और सोल प्रोप्राइटरशिप फर्म होनी चाहिए।
  • कारोबारी का SBI में करंट बैंक अकाउंट होना चाहिए।

  • YOUR REACTION?

    Facebook Conversations