गढ़चिरौली पुलिस ने पेरमिली जंगल से हार्डकोर नक्सली को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली मंगरु मडावी है। जिस पर महाराष्ट्र सरकार ने 2 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। गिरफ्तार नक्सली कई वारदातों में शामिल रहा है।
गढ़चिरौली एसपी अंकित गोयल ने बताया कि उन्हें सोमवार की रात पेरमिली जंगल में नक्सल मूवमेंट की सूचना मिली। इसके बाद रात में ही फोर्स को सर्च ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया। जहां जंगल के बीच में नक्सली मंगरु मडावी ठहरा हुआ था। जिसे घेरकर पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। एसपी गोयल ने बताया कि नक्सली मंगरु कुछ समय पहले पुलिस कैंप में हुई फायरिंग, पेरमिली इलाके में सरपंच की हत्या सहित और भी हत्याओं में शामिल रहा है। नक्सली मंगरु पेरमिली एलओएस के प्रमुख सदस्य रहा है।

Facebook Conversations