राजनांदगांव। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तरूण सिन्हा खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहंुचकर प्रदेश सरकार की विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीणों से रूबरू मिलकर अवगत करा रहे है।
मिली जानकारी के अनुसार खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के ग्रामों में जनसंपर्क में लगे कांग्रेस के युवा नेता तरुण सिन्हा छत्तीसगढ़ सरकार भूपेश बघेल की जन कल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीणों के बीच में जाकर सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं को बता रहे है। साथ ही सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए लोगों को प्रेरित भी कर रहे हैं। श्री सिन्हा ने कहा है कि यह पहली सरकार है, जो गांव-गरीब-किसान-मजदूर-दलित-आदिवासी-ओबीसी-सामान्य सभी वर्ग के लिए सोचने वाली सरकार है, इसलिए आप सब सरकार की सभी महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ लेवे योजना के बारे में सुनने के बाद लोगों में भारी उत्साह देखा गया कि कोई नेता उनके बीच में आकर उनकी सुध लेते हैं। ग्रामवासियों में खुशियों का माहौल देखा गया। सभी ग्रामवासियों ने श्री सिन्हा की बात को गौर से सुना और भूपेश बघेल सरकार की तारीफ भी की, सबसे मिलकर श्री सिन्हा ने यह जाना कि सरकार की वापसी 2023 में भरपूर मतदान से किसान, मजदूर और सभी वर्ग के लोग भूपेश बघेल को भारी पसंद कर रहे हैं। सभी ग्रामवासियों ने श्री सिन्हा का हृदय से अभिवादन किया। श्री सिन्हा ने भी किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत हो तो वह छुरिया आकर मिलने और टेलीफोन से अवगत कराने की बात कही, जिससे ग्रामवासियों में खुशी का माहौल देखा गया। तरुण सिन्हा का दौरा निरंतर इसी तरह जारी रहेगा, उनका सोच है हर हाथ शक्ति-हर हाथ तरक्की, उसी सोच के साथ श्री सिन्हा लोगों के बीच जाकर कर मिल रहे हैं। लोगों का श्री सिन्हा को भारी समर्थन मिल रहा है।

Facebook Conversations