ग्रामीण क्षेत्र के 22 अस्पतालों के लिए भवन बनाने 3.03 कराेड़ रुपए किए जारी
त्वरित खबरे

जिले के ग्रामीण क्षेत्र में बनाए जाने वाले 22 अस्पताल के भवनों के लिए 3.03 करोड़ रुपए जारी कर दिया गया है। निर्माण एजेंसी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग है। विभाग को 6 से लेकर 20 बिस्तर के अस्पतालों को बनाने की जिम्मेदारी दे दी गई है। 6 बिस्तर के अस्पताल चुनिंदा उप स्वास्थ्य केंद्रों में और 20 बिस्तर सामुदायिक केंद्रों में बनेगा।

यहां 6 बिस्तर के लिए भवन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जेवरा, नगपुरा और उप स्वास्थ्य केंद्र में अंडा, तिरगा, भेड़सर, करंजा भिलाई, खपरी, महामरा, बटरेल, गाड़ाडीह, मोरीद, सोमनी, तर्रा, पथरिया, हिर्री, मुरमुंदा, अहेरी में 6 बिस्तर के लिए नया भवन बनना तय हुआ है। पीडब्ल्यूडी भवन निर्माण करेगा।

यहां 20 बिस्तर के लिए भवन
जिले के 8 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में से 4 में 20 बिस्तर के लिए नया भवन बनाने की योजना बनी है। इसके लिए सीएचसी निकुम, झीट, धमधा और अहिवारा का चयन हुआ है। इन सभी जगह पहले से 30 बिस्तर के अस्पताल चाह रहे हैं। अब यहां नया भवन बनेगा। इससे इलाज में सुविधा होगी।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations