घूसखोरी :    पंचायत सचिव का रिश्वत लेते वीडियो हुआ वायरल, हितग्राही से पांच सौ लेते कैमरे में कैद
त्वरित खबरे

09 मई  2022

मध्यप्रदेश के ग्राम पंचायतों में भ्रष्टाचार की बानगी आए दिन देखने को मिल रही हैं। लगातार लोकायुक्त जैसी संस्थाओं के शिकंजे में एक से बढ़कर एक धन कुबेर सामने आते जा रहे हैं। इसके बाद भी घूसखोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। (पंचायत सचिव )

ताजा मामला विदिशा जिले की जनपद पंचायत लटेरी के ग्राम पंचायत मुस्करा का है, जहां पंचायत सचिव हितग्राहियों से पांच सौ रुपये की मांग करता साफ दिखाई दे रहा है। इस घूसखोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वायरल वीडियो में पंचायत सचिव हनुमत मीना हितग्राही से साफ साफ कह रहा है कि अगर पैसा न दे तो बिल्कुल काम मत करो। फिर पंचायत सचिव 500 रुपये की मांग हितग्राही से करता है।

हितग्राही ने मामूली और छोटे काम के लिए पैसे नहीं देने की बात की तो सचिव ने काम (हस्ताक्षर) करने से साफ मना कर दिया। मना करने के बाद हितग्राही को मजबूरी में 500 रुपए का नोट निकालकर पंचायत सचिव हनुमत मीना को देना पड़ा। वीडियो में सचिव अपने पेंट की पिछली जेब में नोट रखते हुए नजर आ रहे हैं।  मामला सामने आने के बाद ग्राम पंचायत मुस्करा के ग्रामीणों द्वारा पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations