दुर्ग कोतवाली थाना के पचरी पारा में दो अज्ञात लोगों ने गहने साफ करने के बहाने एक महिला के 60 हजार के आभूषण पार कर दिए। महिला की शिकायत पर पुलिस आरोपियों की खोज कर रही है।
दुर्ग पुलिस के मुताबिक बुधवार दोपहर 12 बजे करीब दो युवक मोटर साइकिल से पचरी पारा यादव छात्रावास के पास घूम रहे थे। इसी दौरान वह दोनों यादव छात्रावास के सामने खड़ी 50 वर्षीय शशी शर्मा के पास रुके। उन्होंने महिला से बोला कि वह लोग एक कंपनी का प्रचार करने आए हैं। अभी ऑफर है वह सोना, चांदी, ताबा और पीतल के अभूषण व बर्तन फ्री में साफ कर देंगे। जब महिला उनकी बातों में आ गई तो उन्होंने अपने बैग से एक लाल रंग का पाउडर निकाला और पीतल के बर्तन को साफ करने के लिए मांगा।
पीतल के बर्तन को साफ करके दिया तो महिला चांदी की पायल लेकर आ गई। उन्होंने पायल भी साफ करके दे दी तो महिला ने उसे सोने का मंगलसूत्र करीबन आधा तोला व कुछ अन्य सामान साफ करने के लिए दिया। इसके बाद पानी मंगाने के बहाने जैसे ही महिला घर के अंदर गई वह लोग वहां से भाग गए। पुलिस दोनों आरोपियों को पकड़ने सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
इस तरह दिया चोरी की घटना को अंजाम
जब महिला ने उन्हें मंगलसूत्र साफ करने के लिए दिया तो उन्होंने महिला से हल्दी और टिफिन डब्बा मंगाया। महिला टिफिन डब्बा और हल्दी लेकर आई तो उन्होंने सोने के जेवर को हल्दी पानी वाले टिफिन में डूबोया। इसके बाद महिला को पानी लेने के लिए भेजा। जब महिला किचन से पानी लेकर आयी तो देखी देानो अज्ञात व्यकित वहां पर नही थे। इसके बाद महिला ने घटना के बारे में अपनी बेटी शालिनी पड़ोसी बल्लू मुसलमान, हेमंत नाई को बताया। सभी ने उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला।
अंग्रेजी भाषा में बोलते थे आरोपी
पीड़िता ने बताया कि एक आरोपी दुबला पतला दुबला और सांवले रंग का था। दूसरा सामान्य कदकाठी का था। दोनों सफेद शर्ट पहने हुए थे। एक व्यक्ति अपने साथ पीटठू बैग रखा और दूसरा बाजू वाला बैग टांगे था। वह दोनों हिंदी और अग्रेंजी दोनों भाषा में बोल रहे थे।

Facebook Conversations