गांधी जयंती के उपलक्ष्य में भिलाई महिला कांग्रेस की टीम ने आयोजित किया भव्य कार्यक्रम
त्वरित खबरें / रिर्पोटिंग निशा बिस्वास छ. ग. मार्केटिंग हैड

भिलाई l आज दिनांक 2 अक्टूबर गांधी जयंती के उपलक्ष्य में भिलाई महिला कांग्रेस की पूरी टीम की ओर से भिलाई सेक्टर में 10 में भव्य कार्यक्रम का आयोजन कराया गया! कार्यक्रम में भारी संख्या में कार्यकर्ता सहित स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे! कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के प्रतिमा में पुष्प अर्पण के साथ शुरू किया गया, कार्यक्रम में मध्य भोजन का भी व्यवस्था सुचारू रूप से कराया गया !बापू के अनमोल विचार को दोहराते हुए जिला अध्यक्ष श्रीमती सुभद्रा सिंह जी में सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने की विचार व्यक्त किया! इस कार्यक्रम की भव्यता को बढ़ाते हुए महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीमती सुभद्रा सिंह महिला कांग्रेस की पूरी टीम के साथ जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी भी मौजूद रहे! कार्यक्रम में रमाकांत देश लहरे जी,केशव चौबे जी, अफरोज खान जी, अनिल सिंह जी, एवं महिला कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष ज्योति जी, श्रीमती रीना सिकदार जी, श्रीमती सीमा कपूर जी, रेनू चंद्राकर जी, चित्रलेखा देवांगन जी, आशा चौहान जी, सुनीति सिन्हा जी, सरिता साहू जी, टी जानकी जी, रश्मि शिंदे जी, उषा पांडे जी, अकीला अली चिश्ती जी की उपस्थिति रही!

YOUR REACTION?

Facebook Conversations