एयरपोर्ट पर 5.38 करोड़ रुपये का 12 किलो सोना ले जाते 6 यात्री गिरफ्तार
त्वरित खबरे :

11/सितंबर/2022

हवाईअड्डे पर कस्टम अधिकारियों ने सोने की तस्करी के आरोप में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से 12 किलोग्राम सोना बरामद हुआ है, जिनकी कीमत 5.38 करोड़ रुपये बतायी जा रही है. सोने की तस्करी के आरोप में एक सूडान का नागरिक भी शामिल है. ये कार्रवाई महाराष्ट्र के मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर की गई है.

 अधिकारी ने कहा, “मुंबई एयरपोर्ट कस्टम्स के अधिकारियों ने सूडानी यात्री द्वारा पहने गई डिजाइनर बेल्ट से 5.38 करोड़ रुपये मूल्य का 12 किलोग्राम सोना जब्त किया. कुछ यात्रियों ने उसके भागने में मदद करने के लिए हंगामा किया, लेकिन वक्त रहते इस पर काबू पा लिया गया. हमने 6 लोगों को हिरासत में लिया है.” जानकारी के मुताबिक माल को गुप्त रूप से एयरपोर्ट से निकालने के इरादे से आरोपी ने रेड चैनल पर 12 किलो वजनी उक्त बरामद सोने को अधिकारियों के सामने पेश नहीं किया.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations