एम्स के डॉक्टरों से जांच कराने अब तक तीन सौ ने कराया पंजीयन, कल तक मौका
त्वरित खबरे :

 13/सितंबर/2022

राजनांदगांव। शहर में पहली बार लगने जा रहे एम्स के स्वास्थ्य शिविर को लेकर अब पंजीयन का अंतिम दौर शुरू हो गया है। कल मंगलवार तक ही जांच को लेकर पंजीयन किया जाएगा। अब तक शहर सहित जिलेभर से करीबन तीन सौ लोगों ने अपना पंजीयन करा लिया है। ज्ञात हो पंजीयन की संख्या सीमित रखी गई है, और शुरुवाती पांच सौ लोगों की ही जांच शिविर के दौरान की जायेगी।

उल्लेखनीय है की समाजसेवी संस्था अभिलेख वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा शहर में आगामी 14 सितंबर को एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस स्वास्थ्य शिविर की विशेषता यह है की इसमें एम्स रायपुर के डायरेक्टर नितिन नागरकर की अध्यक्षता में एक डॉक्टर की टीम अपनी सेवा देने आने वाली है। इस स्वास्थ्य शिविर में करीब आधा दर्जन से अधिक स्पेशलिस्ट डॉक्टर मरीजों की जांच करने वाले है। इस शिविर में मरीजों के शामिल होने से पहले उनका पंजीयन भी किया जाएगा, जो आगे भी एम्स रायपुर में उपयोग आएगा।

 दो सालो से सेवा कर्म

अभिलेख वेलफेयर फाउंडेशन बीते दो सालो से लगातार समाज सेवा के क्षेत्र में अपना योगदान देता आया है। इसी क्रम में अब विशाल हेल्थ शिविर का आयोजन दिग्विजय स्टेडियम में होने जा रहा है। इससे पहले संस्था द्वारा कोरोना काल से लेकर अन्य मौकों पर सेवा कर्म किए जा चुके है।

सभी तरह के मरीजों की जांच

शहर में लगने वाले स्वास्थ्य शिविर के दौरान आधा दर्जन से अधिक विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाए देंगे। एम्स डायरेक्टर डॉक्टर नितिन नागरकर के साथ एक पूरी टीम आने वाली है, जिनमे मेडिसिन, आर्थो, सर्जरी, गायइनोकोलॉजिस्ट, ईएनटी सहित अन्य विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों की जांच के लिए उपलब्ध रहेंगे।

पुलिस और प्रशासन भी देगा सहयोग

दिग्विजय स्टेडियम में लगने वाले हेल्थ शिविर को सफल बनाने के लिए प्रशासन और पुलिस भी अपनी भूमिका निभाते हुए नजर आएगा। जिला प्रशासन, निगम प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग के साथ ही पुलिस भी अपनी तरफ से इस आयोजन में व्यवस्था करने वाली है।


YOUR REACTION?

Facebook Conversations