केंद्र सरकार के वित्तीय सेवाएं विभाग के निर्देश पर जिला लीड बैंक की ओर से 28 अक्टूबर गुरुवार को लोन मेला लगाया गया। यह मेला बैंक ऑफ बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान चिखली रोड जुनवानी में लगाया गया। यहां 1058 लोगों के बीच 43.26 करोड़ का लोन दिया गया। सालभर में बैंकों के पास विभिन्न योजनाओं के तहत सवा लाख से अधिक आवेदन आए।
इनमें से 65 हजार आवेदनों को स्वीकृत भी किया गया है। अन्य आवेदनों को किसी ने किसी बहाने से लौटा दिया गया। 20 हजार से अधिक आवेदनों को लोन के योग्य ही नहीं माना गया। करीब 5 हजार आवेदनों को खात्मे में डाल दिया गया है। प्रत्येक जिले के बैंकों को प्रधानमंत्री स्व निधि योजना, मुद्रा योजना, स्व सहायता योजना, एनयूएलएम, आरयूएलएम, मछली पालन, डेयरी, उद्योग, किसान क्रेडिट कार्ड के साथ होम लोन, गाड़ी के लिए लोन देने का एक लक्ष्य तय किया था। टार्गेट के अनुरूप लोन जारी नहीं होने पर केंद्र ने मेले के लिए निर्देश दिए थे।
1.75 करोड़ रुपए का लोन सिर्फ एक व्यक्ति को
मेले में एक हितग्राही को सबसे अधिक 1.75 करोड़ रुपए ऋण दिया गया। उन्होंने उद्योग लगाने के लिए बैंक से ऋण मांगी थी। मौका मुआयना और ऋण लौटाए जाने की गारंटी का परीक्षण करने के बाद उसका लोन स्वीकृत किया गया। इसी तरह सबसे कम ऋण 10 हजार का रहा। यह राशि प्रधानमंत्री स्व निधि योजना के तहत स्ट्रीट वेंडर्स को दिया गया। इसके अलावा अन्य हितग्राहियों को भी मेले में ऋण दिया गया। इसके लिए उनके आवेदन सुरक्षित रखे गए थे।

Facebook Conversations