एक बार फिर विवादों में अशोका बिरियानी दुर्ग से खाना खाने गए युवकों के शाकाहारी भोजन में मिला मांस का टुकड़ा शिकायत पर जांच करने पहुंची टीम तो वहां की हालत देखकर उड़े होश.....
त्वरित खबरें निशा विश्वास ब्यूरो प्रमुख रिपोर्टिंग

एक बार फिर विवादों में अशोका बिरियानी दुर्ग से खाना खाने गए युवकों के शाकाहारी भोजन में मिला मांस का टुकड़ा शिकायत पर जांच करने पहुंची टीम तो वहां की हालत देखकर उड़े होश.....

रायपुर के मोहबा बाजार स्थित अशोका बिरियानी होटल में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। शाकाहारी सब्जी में मांस का टुकड़ा मिलने की खबर के बाद प्रशासन ने तुरंत कार्यवाही की खाद्य विभाग की टीम ने होटल का निरीक्षण किया, और क्रॉस- कंटैमिनेशन की समस्या पाई किचन में शाकाहारी और मांसाहारी सामग्री को एक साथ रखा जा रहा था जिसके बार-बार शाकाहारी भोजन में मांस के टुकड़े मिल रहे थे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जांच में यह भी सामने आया है कि किचन का आकार बहुत छोटा था। और साफ सफाई की स्थिति भी बेहद खराब थी फ्रिज में पुराना और बासी खाना बड़ी मात्रा में पाया गया टीम ने अशुद्ध खाद्य पदार्थों को नष्ट करवा दिया। इस जांच में फूड सेफ्टी ऑफिसर रोशनी राजपूत, एहसान तिग्गा ,सतीश राज समेत अन्य स्टाफ शामिल थे

शुक्रवार को दुर्ग के दो युवक अशोका बिरियानी होटल गए थे और उन्होंने शाकाहारी मटर पनीर सब्जी का आर्डर दिया था। जब खाना आया तो उसमें मांस का बड़ा टुकड़ा मिला इस घटना के बाद युवक ने शिकायत की यह पहली बार नहीं है जब अशोका बिरयानी होटल के विभिन्न ब्रांचो में शाकाहारी भोजन में मांस मिलने की घटना सामने आई हैं ।इसके अलावा खाद्य विभाग की टीम ने गुढ़ियारी समेत कई इलाकों में संचालित मोमोस सेंटर का भी निरीक्षण किया मोमोस विक्रेताओं को खाने में रंग न मिलने 

और पुराना खाद्य पदार्थ न इस्तेमाल करने की सख्त हिदायत दी गई है। कई सेंटर में मोमोस सामग्री जांच के लिए जप्त की गई है।

इस प्रकार की घटना खाद्य सुरक्षा की गंभीरता को दर्शाती है। और प्रशासन के सख्त कदम उठाने की आवश्यकता को बल देती है। ग्राहकों की सुरक्षा और विश्वास बनाए रखने के लिए होटल और रेस्टोरेंट को साफ सफाई और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करना अनिवार्य है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations