25 फरवरी 2023
राजनांदगांव : विकासखंड के आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए एबीस ग्रुप की रूबीना अलवी ने आज 12 नग स्मार्ट टीवी दान की। कलेक्टर सिंह ने कहा कि समाज में एक प्रेरणा और संदेश देने का कार्य हो रहा है। इससे बच्चे का भविष्य संवारने में मदद मिलेगी। कलेक्टर ने कहा कि देखने से किसी विषय को ज्यादा बारीकी से समझने में मदद मिलती है। इस उद्देश्य के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में स्मार्ट टीवी लगाया जा रहा है। समाज के अनेक संगठनों द्वारा स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए स्मार्ट टीवी दान दिया जा रहा है। इस अवसर पर एबीस ग्रुप की डायरेक्टर रूबीना अलवी ने कहा कि उन्हें बच्चों का भविष्य संवारने का अवसर मिला है। इस सेवा भाव के साथ उनके ग्रुप द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए स्मार्ट टीवी दान में दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गांव के बच्चे काफी होनहार होते हैं। अवसर मिलने पर अपने आप को साबित कर सकते हैं। गौठान मेला में महिला स्वसहायता समूह द्वारा विभिन्न उत्पादों तथा विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी देने स्टॉल लगाए गए थे। इस अवसर पर एसीडीएम अरूण वर्मा सहित अन्य अधिकारी, सरपंच व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Facebook Conversations