दुर्ग नगर निगम में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक, वार्ड 51 से 60 की समस्याओं पर हुआ विस्तृत मंथन
त्वरित खबरे ;हर्ष कुमार गुप्ता

दुर्ग, । नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 51 से 60 तक की समस्याओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा हेतु महापौर अलका बाघमार ने आज शाम डाटा सेंटर में बैठक आयोजित की। बैठक में संबंधित विभागों के एमआईसी सदस्यों, पार्षदों एवं अधिकारियों की मौजूदगी में शहर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

बैठक के दौरान महापौर ने वार्ड क्रमांक 51 से 60 तक के पार्षदों से बारी-बारी क्षेत्रीय समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। 

पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में साफ-सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, बिजली व्यवस्था, सुलभ शौचालयों की मरम्मत, सड़क एवं नाली निर्माण, पाइपलाइन विस्तार, पाइपलाइन लीकेज, बोर रिपेयरिंग, बोरिंग तथा प्रकाश व्यवस्था से संबंधित समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

महापौर अलका बाघमार ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बिना बिल्डिंग परमिशन एवं बीसीसी के किसी भी नए नल कनेक्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर घरों में निजी नल कनेक्शन होने के बावजूद सार्वजनिक नल चालू हैं,

जिससे अनावश्यक रूप से पानी की बर्बादी हो रही है। ऐसे सार्वजनिक नलों को चिन्हित कर बंद करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।महापौर ने कहा कि शहर क्षेत्र में विकास कार्यों के साथ-साथ मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाए।

बैठक में लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर, नरेंद्र बंजारे, शेखर चन्द्राकर, लीना दिनेश देवांगन, ज्ञानेश्वर ताम्रकर, निलेश अग्रवाल, काशीराम कोसरे, शशि साहू, पार्षद सजान जोसफ, नीरा खिचरिया, रेशमा सोनकर, ललित ढीमर, सविता साहू, हिरौनंदी चंदानिया, कार्यपालन अभियंता विनीता वर्मा, प्रकाश चंद थवानी, मो. सलीम सिद्दीकी, राजेन्द्र ढबाले, सुरेश केवलानी, दुर्गेश गुप्ता, मोहित मरकाम, नारायण सिंह ठाकुर,अभ्युदय मिश्रा सहितअधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे|

YOUR REACTION?

Facebook Conversations