दुर्ग। शहर में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ सिटी कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 18 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 35 पौव्वा देशी शोले मसाला शराब जब्त की है, जिसकी कुल मात्रा 6.3 बल्क लीटर और कीमत करीब 3,500 रुपये बताई गई है।
नदी रोड नयापारा तिराहा के पास कर रहा था शराब बिक्री
पुलिस के मुताबिक, 8 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नदी रोड नयापारा तिराहा के पास एक युवक अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी की।
पुलिस को देखकर आरोपी ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान विक्की सारथी (18 वर्ष), निवासी मठपारा वार्ड क्रमांक 03, थाना सिटी कोतवाली दुर्ग के रूप में हुई।
35 पौव्वा शराब जब्त
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 35 पौव्वा देशी शोले मसाला शराब बरामद हुई। प्रत्येक पौव्वा 180 एमएल का है। पुलिस के अनुसार सभी शराब के पौव्वे सीलबंद अवस्था में मिले। जब्त शराब की कुल मात्रा 6.3 बल्क लीटर और अनुमानित कीमत 3,500 रुपये है।
धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन या बिक्री की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले नागरिकों की जानकारी नियमानुसार गोपनीय रखी जाएगी।

Facebook Conversations