दुर्ग भिलाई के पत्रकारों ने मिलकर मनाया होली मिलन समारोह
त्वरित खबरें प्रहलाद दुबे प्रधान संपादक

दुर्ग_ भिलाई / गुरुवार को दुर्ग भिलाई के पत्रकारों द्वारा मिलकर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जिलेभर के पत्रकार शामिल हुए. इस दौरान पत्रकारों ने अबीर-गुलाल लगा कर होली की शुभकामनाएं एवम बधाई दी. होली के गीत पर पत्रकार झूमते रहे. काफी देर तक मौज-मस्ती का दौर चलता रहा. होली बुराई पर अच्छाई का जीत का पर्व है. रंगों का त्योहार होली जीवन में खुशियां लेकर आता है. होली सभी के जीवन को कलरफुल बनाता है. लोग आपस में ऊंच-नीच, भेदभाव भूल कर एक साथ होली मनाते है. पत्रकारो ने जिलेवासियों से होली शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की भी अपील की है.

दुर्ग भिलाई के पत्रकारो ने मिलकर मनाया होली मिलन समारोह

YOUR REACTION?

Facebook Conversations